फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mercedes Benz CLA, Tata Bolt To Launch Tomorrow

इंतजार खत्म, आज लॉन्च होंगी ये दो नई कारें

Mon, 02 Feb 2015 05:06 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz CLA, Tata Bolt To Launch Tomorrow

भारत में दो बड़ी बहुप्रतिक्षित कार टाटा बोल्ट और मर्सिडीज बेंज CLA का इंतजार खत्म हुआ। यह दोनों कार गुरूवार को लॉन्च होगी, जिसकी तैयारियां बहुत जोरो-शोरों से चल रही है। लॉन्चिंग से पहले ही इन दोनों कारों का देश में क्रेज छाया हुआ है।

विज्ञापन


बात करें बोल्ट की तो इस कार को टाटा ने इंडियन ऑटो एक्सपो-2014 में प्रदर्षित किया था। बोल्ट कंपनी की नई डिजाइन 'डिजाइनेक्ट' पर आधारित है जिसका कड़ा मुकाबला बाजार में पहले से ही अपनी जगह बना चुकी मारूति सुजुकी स्विफ्ट और हुडंई ग्रांड आई10 से होगा। कंपनी इससे पहले अपनी कॉम्पेक्ट सेडान टाटा जेस्ट की शानदार सफलता का स्वाद चख चुकी है।
विज्ञापन


इस हैचबैक की ऑनलाइन बुकिंग पहले ही 11,000 रुपए से शुरू हो चुकी है।

फीचर्स की ओर देखे तो, बोल्ट में हारमन का 5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो ब्लूटूथ क्नेक्टिविटी, वॉयस रेकेग्निशन और स्मार्ट फोन को कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा बोल्ट पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में उपलब्ध होगी। इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन टर्बोचार्जड MPFi इंजन लगा है जो 88.8 बीएचपी पावर और 140 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन 75 बीएचपी पावर के साथ 190 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। टाटा जेस्ट की तरह बोल्ट भी मल्टी ड्राइव मोड (सिटी, इको और स्पोर्ट) के साथ बाजार में उतारी जाएगी।

मर्सिडीज बेंज सीएलए

Mercedes Benz CLA, Tata Bolt To Launch Tomorrow

वहीं मर्सिडीज बेंज भी CLA को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करेगी। इस सेडान की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए होगी। यह कॉम्पेक्ट लग्जरी सेडान 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.1 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारी जाएगी, जिसकी बुकिंग इसी महिने में पहले ही शुरू हो चुकी थी।

इन दोनों वेरिएंट में 7G-DCT डुअल क्लच गियर बॉक्स लगाए गए हैं। इस कार का सीधा मुकाबला ऑडी ।3 से होगा। इससे पहले मर्सिडीज बेंज ने पिछले साल नवंबर में अपनी सी क्लास लग्जरी सेडान बाजार में उतारी थी जिसकी कीमत (एक्सशोरूम, दिल्ली) 40.90 लाख रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed