फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mercedes-AMG G65 Final Edition Launched at Price about 2.38 crore Rupees

मर्सिडीज ने लॉन्च की G-सीरीज की आखिरी SUV कार, 2.38 करोड़ रुपए है कीमत

Mon, 23 Oct 2017 10:15 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 23 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Mercedes-AMG G65 Final Edition Launched at Price about 2.38 crore Rupees
Mercedes-AMG G65 Final Edition - फोटो : Mercedes
Mercedes-AMG ने हाल ही में पॉपुलर G65 AMG एसयूवी कार का फाइनल एडिशन लॉन्च कर दिया है। AMG मर्सिडीज की हाई परफॉर्मेंस डिविजन है। मर्सिडीज बेंज की G-सीरीज दुनिया की सबसे पावरफुल एसयूवी में से एक है। 
विज्ञापन


पढ़ें: भारत से ज्यादा विदेशों में बिक रही Bajaj की ये बाइक, रॉयल एनफील्ड से थी टक्कर
विज्ञापन


कंपनी ने मर्सिडीज बेंज G65 फाइनल एडिशन की कीमत करीब 2.38 करोड़ रुपए (31,233 यूरो) रखी है। मर्सिडीज बेंज G-क्लास कंपनी की ऐसी सीरीज है जिसका सबसे लंबे समय तक प्रोडक्शन चलाया गया है। इस सीरीज का प्रोडक्शन 1979 में शुरू किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Mercedes-AMG G65 Final Edition Launched at Price about 2.38 crore Rupees
Mercedes-AMG G65 Final Edition - फोटो : Mercedes
कार के फीचर्स की बात करें तो G65 फाइनल एडिशन में 12 इंच के ट्विन स्पोक एलॉय व्हील दिए गए हैं। कार को ब्लैक और ब्रोंज कलर का एक्सटीरियर दिया गया है। इंटीरियर के लिहाज से देखें  इंटीरियर में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। कार के हैंडल और फ्लोर मैट पर 'फाइनल एडिशन' लिखा है। 

इंजन की बात करें तो कार में 6.0 लीटर वी12 यूनिट इंजन दिया गया है। यह 621 bhp की पावर और 1000 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कार को 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 5.3 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 230 kmph है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed