{"_id":"1d01d600-ac11-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"maruti-will-launch-two-new-diesel-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नई डीजल कारों को लांच करेगी मारुति","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
दो नई डीजल कारों को लांच करेगी मारुति
cardekho.com
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी बाजार में दो और नई डीजल कारों को लांच करेगी। कंपनी डीजल इंजन वाली नई कारों को तैयार करने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
दोनों नई कारों के साल 2014 के अंत तक लांच होने की उम्मीद है। नई कारों के इंजन को कंपनी अपने प्लांट में तैयार करेगी। कार में 1.0 लीटर और 1.4 लीटर वाला डीजल इंजन होगा।
विज्ञापन
1.4 लीटर डीजल इंजन वाली कार कंपनी की टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट सेडान कार स्विफ्ट डिजायर का विकल्प हो सकती है। इसके अलावा 1.0 लीटर इंजन वाली कार मारुति की छोटी कारों के लाइन-अप में जुड़ेगी।
विज्ञापन
ऐसी भी खबर है कि छोटी कार वेगन-आर और ए-स्टार में भी कंपनी अपने नए 1.0 लीटर इंजन को इस्तेमाल करेगी। अभी तक कंपनी फिएट के 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन का यूज करती है।
मारुति अपने डीजल इंजन प्लांट को गुड़गांव में स्थापित करने के लिए 1,700 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। प्लांट में कंपनी का 3 लाख इंजन सालाना उत्पादन का लक्ष्य है।
अभी नई कारों के नाम और फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि नई कारों में एक कॉम्पैक्ट सेडान और दूसरी डीजल इंजन वाली छोटी कार होगी।