फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti To Launch Ciaz Diesel Hybrid on September 1

1 सितंबर को मारुति उतारेगी अपनी हाइब्रिड कार, माइलेज 28 किमी/लीटर

Thu, 27 Aug 2015 05:52 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
Maruti To Launch Ciaz Diesel Hybrid on September 1

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति-सुजुकी 1 सितंबर, 2015 सियाज डीजल (Ciaz diesel) का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस कार को सियाज एसएचवीएस (Smart Hybrid Vehicle by Suzuki) के नाम से लॉन्च करेगी।

विज्ञापन


सियाज एसएचवीएस हाइब्रिड कार में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) तकनीक पर काम करेगी। इसमें ऑटोमैटिक स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी मौजूद होगा। साथ ही कार का माइलेज पहले से और बेहतर होने की बात कही जा रही है। नई हाइब्रिड सियाज का माइलेज 28 किलोमीटर प्रति लीटर तक हो सकता है।

विज्ञापन


सियाज का मौजूद वेरिएंट 26.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। मारुति सियाज में प्रोजेक्टर हैडलैप्स और 16 इंच मल्टी स्पोक अलॉय व्हीलस का इस्तेमाल किया गया है। इंटीरियर में ‘SmartPlay’ इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर का इस्तेमाल, रियर सीट एसी के साथ फुल ऑटोमैटिक एसी की सुविधा मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सियाज की कीमत

Maruti To Launch Ciaz Diesel Hybrid on September 1

मौजूद पेट्रोल सियाज कार की शुरूआती रेंज 6,99,000 लाख रुपये है। इसकी लास्ट कीमत 9,34,000 रुपये है। वहीं डीजल सियाज कार की शुरूआती कीमत 8,04,000 रुपये है। इसकी सबसे अधिक कीमत 9,50,000 रुपये है।

मारुति सियाज पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में अलग-अलग वैरियंट मौजूद हैं। इसके अलावा 4 स्पीड ऑटोमैटिक गिक्यरबॉक्स मॉडल में दो वैरियंट होंगे।

सियाज स्टाइल के मामले में यूरोपियन लुक देता है। इसकी कीमत भी काफी आकर्षक है। कंपनी का कहना है कि सियाज का डीजल संस्करण ईंधन मामले में भारत की सबसे किफायती कार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed