फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti general motors to hike car rates january

मारुति, जनरल मोटर्स की कारें होंगी महंगी

Fri, 07 Dec 2012 10:32 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 10:32 AM IST
विज्ञापन
maruti general motors to hike car rates january

नए साल में नई कार खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है। मारुति सुजुकी समेत कई प्रमुख कार कंपनियां जनवरी से कारें महंगी करने जा रही हैं। मारुति कारों की कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ सकती है जबकि जनरल मोटर्स ने अपनी कारें 1-3 फीसदी महंगी करने का ऐलान किया है। इन कंपनियों की तर्ज पर जल्द ही बाकी कार निर्माता भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी और मुद्रा की कीमत में उतार-चढ़ाव के चलते उनका मुनाफा प्रभावित हो रहा है। लिहाजा, उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। इस त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। इसके बावजूद कीमतें बढ़ाने की घोषणा विशेषज्ञ दिसंबर में बिक्री बढ़ाने की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) मयंक पारिख ने माना है कि कंपनी कारों की कीमतें बढ़ाएगी, लेकिन किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। यह बढ़ोतरी अधिकतम 20 हजार रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जनरल मोटर्स के उपाध्यक्ष पी. बालेंद्रन ने कंपनी की कारों के दाम जनवरी, 2013 से 1 से 3 तक फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के लिए उन्होंने भी बढ़ती लागत और रुपये में आ रहे उतार-चढ़ाव को वजह बताया है।
मारुति और जरनल मोटर्स के अलावा टोयोटा, होंडा और फॉक्सवैगन की कारें भी महंगी हो सकती हैं।

टोयोटा किर्लोस्कर की ओर से आए एक बयान में कहा गया है कि उसके विभिन्न मॉडल एक से दो फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। होंडा और फॉक्सवैगन ने हालांकि अभी तक कीमतें बढ़ाने की घोषणा नहीं की है लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस दिशा में सोच-विचार चल रहा है।


इसलिए बढ़ाई गई कीमतें
कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी और मुद्रा की कीमत में उतार-चढ़ाव के चलते उनका मुनाफा प्रभावित हो रहा है। लिहाजा, उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। इस त्योहारी सीजन में भी कारों की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।

इन कंपनियों ने बढ़ाए इतने दाम
मारुति सुजुकी : 20 हजार रुपये तक
जनरल मोटर्स : 1 से 3 फीसदी तक

इन्होंने भी दिए संकेत
टोयोटा किर्लोस्कर (1 से 2 फीसदी)
होंडा (विचार-विमर्श जारी)
फॉक्सवैगन (विचार-विमर्श जारी)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed