फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Swift Dzire Facelift Launched at Rs 5.07 Lakh

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है नई डिजायर

Wed, 25 Feb 2015 09:00 AM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन
Maruti Swift Dzire Facelift Launched at Rs 5.07 Lakh

मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पेक्ट सेडान स्विफ्ट डिजायर का नया रिफ्रेश वर्जन लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 5.07 लाख रुपए, वहीं ZDi (डीजल टॉप वैरिएंट) की कीमत 7.81 लाख रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

विज्ञापन


डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पेक्ट सेडान है और इसके फेसलिफ्ट में फीचर, स्टाइल और माइलेज सहित कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उतारा है और यह 4 नए रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन


एक्सटीरियर की बात करें तो सिंगल क्रोम स्लेट ग्रिल, स्मोकड हैडलेम्प्स, क्रोम से घिरे फोग लेम्प, नया और स्टाइलिश बंपर और नए अलॉय व्हील्स पहली ही नजर में लुभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फीचर्स में इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, रियर पावर सोकेट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट होने वाले फोल्डेबल मिरर के साथ नया म्यूजिक सिस्टम जैसे कई नए फंक्शन शामिल किए गए हैं।

26.59 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज

Maruti Swift Dzire Facelift Launched at Rs 5.07 Lakh

इस नए फेसलिफ्ट में 1.3 लीटर DDiS डीजल इंजन और 1.2 लीटर K सीरीज इंजन लगा है। इसका डीजल वैरिएंट जहां 74बीएचपी पावर और 190एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं पेट्रोल ट्रिम 83बीएचपी पावर और 115एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है।

माइलेज की बात करें तो इसका डीजल वैरिएंट 26.59 किलोमीटर प्रति लीटर, वहीं पेट्रोल ट्रिम 20.85 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा, जो पिछले वैरिएंट के मुकाबले क्रमश‍‍‍: 13 प्रतिशत और 9 प्रतिशत ज्यादा है।

इस अवसर पर मारुति सुजुकी के एक्ज्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग एण्ड सेल्स आर.एस. कलसी ने कहा कि 'हम देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली नई कार डिजायर को प्रस्तुत कर रहे हैं जो 26.59 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।' कंपनी ने स्विफ्ट डिजायर को 2008 में उतारा था और अब तक इसकी करीब 9.12 लाख यूनिट बिक चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed