फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti swift DZire becomes India's best selling car

स्विफ्ट डिजायर ने ऑल्टो को पछाड़ा

Wed, 05 Jun 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Jun 2013 04:06 PM IST
विज्ञापन
maruti swift DZire becomes India's best selling car

मारुति सुजुकी की सेडान डिजायर देश की नंबर बन कार बन गई है। देश में कॉम्पैक्ट सेडान की जबरदस्त डिमांड से डिजायर ने सेल्स के मामले में स्विफ्ट हैचबैक और ऑल्टो को पीछे छोड़ते हुए ये नंबर हासिल किया है।

विज्ञापन


मारुति ने मई में 17,264 डिजायर बेची। वहीं, ऑल्टो की सेल्स 20 फीसदी घटकर 16,411 यूनिट रह गई। डिजायर के बाद ऑल्टो दूसरे नंबर पर है। मारुति सुजुकी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) मयंक पारिख ने बताया कि डिजायर ने हमारी सोच सच साबित की है।
विज्ञापन


स्विफ्ट और वैगनआर को पीछे छोड़ा

हमने पांच साल पहले कॉम्पैक्ट सेडान की डिमांड का अंदाजा लगाया था। हमें उम्मीद थी कि ग्राहक बड़ी कारों को आगे चलकर पसंद करेंगे। इस वजह से हमने इस प्रोडक्ट को बनाने का फैसला किया। आज यह मजबूत कार बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम ये है कि डिजायर ने सेल्स के मामले में कंपनी की स्विफ्ट हैचबैक और वैगनआर जैसे मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है। मयंक ने कहते है कि डिजायर बहुत अच्छी डिजाइन की हुई कार है और इसकी कीमत भी वाजिब है। इसकी मार्केटिंग टारगेट कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए समझदारी से की गई है।


पहली बार डिजायर को 2008 में लॉन्च किया गया था। तब इसे स्विफ्ट हैचबैक प्लेटफॉर्म पर लाया गया था। उस वक्त इसकी मंथली सेल्स 10,000 यूनिट थी। हालांकि, डिजायर के लिए अहम मोड़ पिछले साल फरवरी में आया, जब कंपनी ने इसका सेकेंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया। उसके बाद से हर महीने इसकी सेल्स 15,000 यूनिट रही है। हाल के महीनों में यह 17,000 यूनिट तक पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed