फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Maruti Suzuki to introduce First Electric Concept car at Auto Expo 2018 in India

मारुति सुजुकी ला रही पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, ऑटो एक्सपो में होगी पेश

Thu, 25 Jan 2018 11:33 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki to introduce First Electric Concept car at Auto Expo 2018 in India
Maruti Suzuki e-survivor
मारुति सुजुकी इंडिया साल 2020 में देश में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की अपनी योजना के तहत आगामी ऑटो एक्सपो में एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी ई-सर्वाइवर प्रदर्शित करेगी।
विज्ञापन


मारुति ने एक बयान में बताया कि कंपनी की अपने पवेलियन में एरेना, नेक्सा तथा मोटरस्पोर्ट्स जोन्स में 18 से अधिक वाहनों को प्रदर्शित करने की योजना के तहत कॉन्सेप्ट कार को प्रदर्शित किया जाएगा। ऑटो एक्सपो में कंपनी का पवेलियन 4,200 वर्गमीटर दायरे में फैला होगा।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए डिजाइन स्टडी मॉडल है, जो सुजुकी के शानदार 4डब्ल्यूडी (4 व्हील ड्राइव) विरासत को आगे बढ़ाएगा। ई-सर्वाइवर मारुति सुजुकी की भारत में ईवी के समस्त जीवन चक्र के विकास में मदद करने की प्रतिबद्धता का संकेतक है, जिसमें पुर्जों का स्थानीय विनिर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बैटरियों का पुनर्चक्रण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed