फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti suzuki registers record sales

मारुति सुजुकी की बिक्री में रिकार्ड बढोतरी

Fri, 05 Oct 2012 02:53 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 02:53 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki registers record sales

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है। कंपनी ने सितंबर माह में वाहन बिक्री में रिकार्ड बढोतरी दर्ज की है। सितंबर माह में मारुति इंडिया ने 93,988 वाहनों की बिक्री की है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 85,565 कारों का था। इस हिसाब से कंपनी की बिक्री में 9.84 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


मारुति द्वारा सितंबर में बेची गई कुल कारों में से 88,801 वाहनों को घरेलू बाजार में बेचा गया है, जो कि पिछले वर्ष के आंकड़े 78,816 कारों की बिक्री से ज्यादा है। हालांकि इस माह कंपनी के निर्यात में 23.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। छोटी कारों मारुति 800, आल्टो, ए-स्टार और वेगनआर की बिक्री में 4.89 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है। दूसरी तरफ कॉम्पेक्ट सेग्मेंट की कार एस्टिलो, रिट्ज और स्विफ्ट की बिक्री में 9.89 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हालांकि मारुति स्विफ्ट की बिक्री में पिछले महीने की समान अवधि के मुकाबले 24.26 फीसदी की इजाफा हुआ है। सितंबर माह में कंपनी ने 11,694 स्विफ्ट कारों की बिक्री की है। सितंबर माह में बिक्री के मामले में मारुति की sx4 का रिकार्ड भी अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed