{"_id":"5747f9bf4f1c1ba525690743","slug":"maruti-suzuki-recalls-baleno-and-dzire-ags","type":"story","status":"publish","title_hn":"75,419 बलेनो की वापसी करेगी मारुति सुजुकी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
75,419 बलेनो की वापसी करेगी मारुति सुजुकी
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी एयरबैग नियंत्रक सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए अपनी बलेनो हैचबैक (पेट्रोल और डीजल) की 75,419 इकाइयों वापसी करेगी। ये कारें 3 अगस्त, 2015 और 17 मई, 2016 के बीच तैयार की गई हैं। इन कार वापसी में निर्यात की गई 17,231 इकाइयां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 अगस्त, 2015 और 22 मार्च, 2016 के बीच तैयार की गई बलेनो डीजल की 15,995 इकाइयों को शामिल किया है, जिनको ईंधन फिल्टर का निरीक्षण करने के लिए वापस बुलाया जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी डिजायर डीजल के ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) निरीक्षण और एक दोषपूर्ण ईंधन फिल्टर के बदलाव के लिए 1961 इकाइयों वापस की गई हैं। सभी कारों की मरम्मत और प्रतिस्थापन लागत से मुफ्त की जाएगी।
विज्ञापन
अगर आपके बलेनो की वापसी देखना चाहते हैं तो www.nexaexperience.com पर जाएं और डिजायर AGS देखने के लिए www.marutisuzuki.com पर जाएं।
हाल ही में मारुति बलेनो को यूरोपीय एनसीएपी क्रैश टेस्ट में उतारा गया। इस टेस्ट में बलेनो को 3-स्टार रेटिंग मिली है।
बलेनो का आगे और साइड से क्रैश टेस्ट हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रंट ऑफसेट क्रैश टेस्ट में कार को तो नुकसान पहुंचा लेकिन इसका पैसेंजर केबिन स्थिर रहा। वहीं फुल विर्थ रिजिड बैरियर क्रैश टेस्ट के दौरान ड्राइवर सुरक्षा रेटिंग अच्छी रही। हालांकि इस दौरान पाया गया कि दुर्घटना होने पर ड्राइवर के सीने पर चोट लगने का खतरा हो सकता है। सीने की सुरक्षा के मामले में इसे सिर्फ संतोषजनक अंक ही मिले।
विज्ञापन