आ गई मारुति की हाइब्रिड कार, माइलेज 28.09 किलोमीटर प्रति लीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सियाज डीजल (Ciaz diesel) का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को सियाज एसएचवीएस (Smart Hybrid Vehicle by Suzuki) के नाम से उतारा है।
सियाज एसएचवीएस हाइब्रिड कार में इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) तकनीक पर काम करेगी। हाइब्रिड ब्रेकिंग सिस्टम की मदद से स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन को ऑटोमेटिक ऑफ कर देता है और क्लच छोड़ते ही गाड़ी फिर से स्टार्ट हो जाती है।
साथ ही कार का माइलेज पहले से और बेहतर किया गया है। हाइब्रिड सियाज 28.09 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 8.23 लाख रुपए तय की है।
सबसे किफायती कार
सुरक्षा की लिहाज से भी नई कार में काफी फीचर्स दिए गए हैं। नई सियाज में ड्राइवर साइड एयरबैग लगा होगा जो कि गाड़ी की सभी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जबकि वीडीआई (ओ) में डुअल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी स्टैंडर्ड फीचर में शामिल होंगे।
सियाज का मौजूद वेरिएंट 26.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। मारुति सियाज में प्रोजेक्टर हैडलैप्स और 16 इंच मल्टी स्पोक अलॉय व्हीलस का इस्तेमाल किया गया है। इंटीरियर में ‘SmartPlay’ इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर का इस्तेमाल, रियर सीट एसी के साथ फुल ऑटोमैटिक एसी की सुविधा मौजूद है।
मौजूद पेट्रोल सियाज कार की शुरूआती रेंज 6,99,000 लाख रुपये है। इसकी लास्ट कीमत 9,34,000 रुपये है। वहीं डीजल सियाज कार की शुरूआती कीमत 8,04,000 रुपये है। इसकी सबसे अधिक कीमत 9,50,000 रुपये है।
मारुति सियाज पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में अलग-अलग वैरियंट मौजूद हैं। इसके अलावा 4 स्पीड ऑटोमैटिक गिक्यरबॉक्स मॉडल में दो वैरियंट होंगे।
सियाज स्टाइल के मामले में यूरोपियन लुक देता है। इसकी कीमत भी काफी आकर्षक है। कंपनी का कहना है कि सियाज का डीजल संस्करण ईंधन मामले में भारत की सबसे किफायती कार है।