फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti suzuki launch wagon r pro

मारुति ने पेश किया वेगनआर का नया मॉडल

Fri, 05 Oct 2012 03:09 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 03:09 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki launch wagon r pro

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पसंदीदा हैचबैक कार वेगनआर का नया मॉडल वेगनआर प्रो बाजार में पेश किया है। कंपनी ने नई वेगनआर प्रो को लिमिटेड एडिशन के तौर पर लांच किया है। इस कार में कंपनी ने कुछ नये फीचर्स और तकीनीक का प्रयोग किया है।

विज्ञापन


वेगनआर का नया मॉडल मौजूदा मॉडल से करीब 20 हजार रुपये महंगा है। इस समय बाजार में वेगनआर के कुल चार वेरिएंट Lx, Lxi, Vxi और Lxi सीएनजी मौजूद है। प्रो के पेश होने के बाद वेगनआर के बाजार में कुल पांच मॉडल हो गए है। कंपनी ने नई वेगनआर प्रो के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन


वेगनआर प्रो में कुछ नये फीचर्स जैसे USB डबल डिन ऑडियो सिस्टम, कार के मैट, कार परफ्यूम, बंपर प्रोटेक्टर, व्हील कवर, साइड मॉल्डिंग, 4- स्पीकर सेट, बॉडी ग्राफिक्स और नए सीट कवर का प्रयोग किया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि ग्राहकों को नई वेगनआर पसंद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मारुति ने मानेसर संयंत्र विवाद के बाद हाल ही में यहां फिर से उत्पादन शुरू किया है। कंपनी का इन फीचर्स के बदले 20 हजार रुपये ज्यादा लेने के पीछे तर्क है कि जब ग्राहक बाजार में इन सभी एसेसिरीज को परचेज करता है तो उसके करीब 30 हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इस तरह से कंपनी वेगनआर प्रो पर करीब 10 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed