रिट्ज AT की कीमत होगी 6.51 लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले हमने आपको खबर दी थी कि मारुति अपनी हैचबैक कार रिट्ज के ऑटोमेटिक वर्जन को जनवरी 2013 में लांच करेगी। उस समय कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर रिट्ज AT के दाम न बताकर इसके फीचर्स और इंजन के बारे में जानकारी दी थी। अब मारुति ने ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली नई कार की कीमत के बारे में आधिकारिक रुप से घोषणा कर दी है। रिट्ज AT की नई दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 6.51 लाख रुपये होगी।
रिट्ज ऑटोमेटिक अभी Vxi वेरिएंट में ही उपलब्ध होगी। इसकी कीमत मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली रिट्ज Vxi से करीब 1.5 लाख रुपये ज्यादा है। बाजार में यह बिक्री के लिए जनवरी में उपलब्ध होगी। रिट्ज AT में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। इसमें ऑटोमेटिक वर्जन वाली ए-स्टार और स्विफ्ट डिजायर की ही तरह 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होगा। मारुति की प्रतिद्वंदी हुंडई i10 और होंडा ब्रीयो के ऑटोमेटिक वर्जन को पहले ही लांच कर चुकी है।
नई दिल्ली में 5.74 लाख रुपये में मिलने वाली ब्रीयो ऑटोमेटिक से रिट्ज AT की कीमते 77 हजार रुपये ज्यादा है। कीमतों के खुलासे से पहले इसकी कीमत ब्रीयो AT से कम होने की उम्मीद की जा रही थी। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली रिट्ज हुंडई की i10 और ब्रीयो से महंगी है। ऐसे में यह बाजार में पकड़ बनाने में कितनी कामयाब होती है, यह देखने वाली बात होगी। ऐसे में मारुति के नाम पर ही रिट्ज दूसरी कारों को टक्कर देने में कामयाब हो सकती है। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में रिट्ज मारुति की तीसरी कार होगी।