फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   maruti launches facelift version of SX4

पुरानी कीमत में ज्यादा माइलेज देगी नई SX4

Sat, 30 Mar 2013 06:22 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Sat, 30 Mar 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
maruti launches facelift version of SX4

मारुति सुजुकी ने अपनी सेडान कार SX4 को बेहतर माइलेज, इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ नए अवतार में लांच किया है। नई SX4 को लांच करने से पहले कंपनी किसी भी तरह के शोर-शराबे से दूर रही।

विज्ञापन


मारुति ने कार को पहले वर्जन की तुलना में अधिक किफायती और आरामदायक बनाया है। हालांकि, नई कार की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी का दावा है कि नई SX4 का डीजल और पेट्रोल वेरिएंट पहले से ज्यादा माइलेज देंगे।
विज्ञापन


मारुति SX4 के नए अवतार के माइलेज को 6 फीसदी तक बढ़ाया गया है, यानी पेट्रोल वेरिएंट 16.5 किमी. प्रति लीटर, 1.3 लीटर डीजल इंजन वाली कार 21.79 किमी. प्रति लीटर और सीएनजी मॉडल 22.1 किमी. प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर और बाहर बदलाव के बाद कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक लग रहा है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में कंपनी ने ड्युल टोन फ्रंट ग्रिल, मसकुलर बंपर और स्टाइलिश फॉग लैंप दिए है। इसके साथ ही कार के दो नए कलर भी पेश किए गए है।

लंबाई में पहले से 10 एमएम की वृद्धि की गई है। इंटीरियर को बेहतर बनाने के लिए केबिन में कई बदलाव किए गए हैं। टच स्क्रीन ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और जीपीएस नेविगेशन के साथ ही सीटों में ड्युल टोन टच दिया गया है।


फिलहाल SX4 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.38 लाख से 9.79 लाख रुपये है। मारुति ने अपनी इस मिड लेवल सेडान कार को पहली बार 2007 में लांच किया गया था। जबकि, इसके डीजल वर्जन को 2011 में उतारा गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed