{"_id":"46c78f54-0d4f-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"maruti-hikes-car-rates-2400-to-5250-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मारुति ने भी किया कीमतों में इजाफा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
अब मारुति ने भी किया कीमतों में इजाफा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी बुधवार को अपनी कारों के दामों में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। कार निर्माण की बढ़ती लागत और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये की वजह से मारुति ने अपनी कारों के दामों में 2,400 रुपये से 5,250 रुपये तक की बढोतरी की है।
विज्ञापन
कंपनी ने गत सप्ताह एक हफ्ते के अंदर दामों में इजाफा करने की बात कही थी। अभी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि मूल्य वृद्धि का मारुति के किस मॉडल पर कितना असर पड़ेगा। कंपनी ने कारों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा ऐसे समय में की है जब त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी करीब दो हफ्ते बाद नई आल्टो 800 को लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
मारुति के अलावा और भी कई कार कंपनियां दामों में बढोतरी की घोषणा कर चुकी है और कई कंपनियां आने वाले दिनों में दाम बढ़ाने वाली हैं। टोयोटा ने सितंबर में अपने कई मॉडलों के दाम बढ़ाए थे। होंडा भी अपनी तीन कारों के दामों में इजाफा कर चुकी है। लग्जरी कार निर्माता ऑडी भी 2 फीसदी तक की बढोतरी कर चुकी है।
विज्ञापन