{"_id":"14abe17e-4c0f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-will-launh-xuv500-diesel-verient","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा लांच करेगी xuv500 का पेट्रोल वर्जन","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा लांच करेगी xuv500 का पेट्रोल वर्जन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Dec 2012 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा xuv500 के पेट्रोल और ऑटोमेटिक वर्जन को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। xuv500 महिंद्रा की suv कार है, जिसने भारतीय बाजार के साथ विदेशों में भी पसंदीदा suv कारों में अपनी जगह बनाई है। कंपनी के चीफ एक्जक्यूटिव ऑफीसर (इंटरनेशनल ऑपरेशन) रुजबेह ईरानी ने बताया कि xuv500 के ऑटोमेटिक वर्जन को तैयार करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ईरानी ने बताया कि xuv500 के पेट्रोल वर्जन को अमेरिका जैसे ऑटो बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है, जहां पर पेट्रोल डीजल से सस्ता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट पवन गोयनका ने बताया कि पेट्रोल suv जल्द ही लांच हो सकती है, यह बनकर तैयार है, इसे 6 से 9 महीने में लांच किया जाएगा। ट्रांसमिशन के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन होंगे और इसे आयात करने के लिए हुंडइ से बात चल रही है।
विज्ञापन