{"_id":"59c0da014f1c1bac688b552a","slug":"mahindra-tuv300-updated-t10-variant-features-and-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बदलाव के साथ अपडेट होकर आई महिंद्रा TUV300, जानिए क्या होगी कीमत ","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
कई बदलाव के साथ अपडेट होकर आई महिंद्रा TUV300, जानिए क्या होगी कीमत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी छोटी एसयूवी कार TUV300 को अपडेट किया है। नए अपडेटेड वर्जन को TUV300 T10 नाम दिया गया है। नए T10 वैरिएंट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्चिंग से पहले कंपनी की कई डीलरशिप पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में आगे वाली ग्रिल और फॉग लैंप्स के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग, डुअल टोन रूफ, मैटेलिक ग्रे एलॉय व्हील दिए गए हैं। मैटालिक ग्रे फिनिशिंग वाले 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।
पढ़ें: 1.5 लाख के बजट में आती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स से कीजिए पसंद
इंटीरियर के लिहाज से भी कार में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें डुअल टोन लैदर सीटर, जीपीएस नेविगेशन, इमेज व वीडियो प्लेबैक और महिंद्रा की ब्लूसेंस टेक्नोलॉजी के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। मनोरंजन के लिए 6-स्पीकर्स वाला साउंड सिस्टम दिया गया है, इस में 4-स्पीकर्स और 2-ट्विटर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। इंजन 84 बीएचपी की पावर और 230 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड ऑटोमैटिक और 5-स्पीड मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। माना जा रहा है कि टीयूवी 300 का टी10 वैरिएंट अभी तक के टॉप वैरिएंट से 25 हजार रुपए महंगा होगा। कार के T8 वैरिएंट की कीमत 9.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है।