{"_id":"5b0d6373e148568f718c17c966bd5275","slug":"mahindra-to-launch-thar-facelift-on-july-22-2015-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जुलाई को महिंद्रा उतारेगी थार, पांच साल बाद नया अवतार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
22 जुलाई को महिंद्रा उतारेगी थार, पांच साल बाद नया अवतार
Updated Thu, 16 Jul 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
22 जुलाई, 2015 को कार कंपनी महिंद्रा अपनी थार (Thar) नए अवतार में उतारेगी। साल 2010 में पहली बार लॉन्चिग की गई महिंद्रा थार में अब तक कोई अपडेट नहीं किया गया था, 5 साल बाद कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
नई महिंद्र थार के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसमें नया डैशबॉर्ड इस्तेमाल किया है जो काफी हद तक जीप रेंगलर से मिलता जुलता है। कैबिन में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गोल और सिल्वर फिनिश वाली एचवीएसी वेंट के साथ डुअल टोन शेड डैशबोर्ड मिलेगा। इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील, रिवाइज्ड हेंडब्रैक लीवर और दो कप होल्डर्स भी होंगे।
विज्ञापन
एक्सटीरियर लुक की बात की जाए तो इसमें नए फ्रंट बंपर, बड़े साइट स्टेप्स, बढ़ा हुआ फेंटर और नया सॉफ्ट टॉप दिया गया है।
कंपनी ने थार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह यह दो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 2.5 लीटर सीआरडीआई और 2.6 लीटर डीआई इंजन होगा। 2523 सीसी क्षमता वाले यह दोनों क्रमश: 63 बीएचपी पावर और 182.5 एनएम टॉर्क और 105 बीएचपी के साथ 247 एनएम टॉर्क देगें।
विज्ञापन