फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mahindra Scorpio modified to Dancing SUV Car in Punjab

महिंद्रा स्कॉर्पियो को मोडिफाई कर बना दिया इंडिया की डांसिंग SUV, देखें वीडियो

Wed, 27 Dec 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com- Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 27 Dec 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio modified to Dancing SUV Car in Punjab
dancing SUV Car - फोटो : वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट
पंजाब के लोगों को डांस का इतना शौक है कि उन्होंने एक एसयूवी कार को डांसिंग कार में ही बदल डाला। मोडिफाई की गई इस महिंद्रा स्कॉर्पियो का इस्तेमाल शादियों में डांस के लिए किया जा रहा है। इसकी एक झलक आप वीडियो में देख सकते हैं।
विज्ञापन

इस तरह करती है काम



वीडियो में दिखाई गई महिंद्रा स्कॉर्पियो के सस्पेंशन को मोडिफाई किया है और हाईड्रॉली लगाई गई है। गाड़ी के शॉक एबजॉर्बर्स में हाईड्रॉलिक सिलेंडर्स लगाए गए हैं और इसे एक पंप से कनेक्ट किया गया है। जब पंप एक्टिवेट हो जाता है तो यह कार को ऊपर-नीचे ऊछालता है। ऐसे में अगर बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा हो तो लगता है कि कार डांस कर रही है।

पढ़ें: नए कलर और फीचर्स के साथ आने वाली है बजाज डोमिनार 400

महिंद्रा स्कॉर्पियो को भारत में साल 2002 में लॉन्च किया गया था। यह देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी कारों में से एक है। कंपनी लगातार इसे अपडेट करती आई है। शुरुआत में कार को 5.5 लाख रुपए की कीमत में लाया गया था। वर्तमान महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 9.29 लाख रुपए से शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed