{"_id":"b8af626c-0c79-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"mahindra-sale-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा निकली आगे, फोर्ड की रफ्तार घटी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा निकली आगे, फोर्ड की रफ्तार घटी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Oct 2012 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीता महीना देश की कार निर्माता कंपनियों के लिए मिले-जुले नतीजों वाला रहा। सितंबर में महिंद्रा ने जहां बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं टायोटा, जनरल मोटर्स और फोर्ड को गिरावट का मुंह देखना पड़ा। महिंद्रा की बिक्री में 10 फीसदी की बढ़त रही। जनरल मोटर्स की बिक्री में 27 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फोर्ड की बिक्री आठ फीसदी फिसल गई।
विज्ञापन
टोयोटा-किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 5 फीसदी की गिरावट के साथ 12,115 वाहनों की रही। बहु उपयोगी वाहन बनाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस वर्ष सितंबर में कुल 49,342 वाहनों की बिक्री, जो पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि में 44,137 वाहनों की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त की तुलना में 22 प्रतिशत बढ़कर 23,808 वाहनों पर पहुंच गई। कंपनी ने कहा है कि पिछले वर्ष त्योहारी सीजन सितंबर-अक्तूबर में होने से बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी इसलिए चालू वर्ष के सितंबर महीने के आंकड़ों की तुलना पिछले वर्ष की समान अवधि के आंकड़ों से नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
सितंबर में महिंद्रा की घरेलू बिक्री 45,263 वाहनों की रही, जबकि पिछले वर्ष की आलोच्य अवधि में यह 41,136 वाहन रही थी। इसमें भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस महीने में 3,079 वाहन निर्यात किए गए, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि यह संख्या 3,001 वाहन रही थी। टोयोटा ने सितंबर में 12,115 गाड़ियां बेचीं, जबकि पिछले साल सितंबर में कंपनी के 12,805 वाहन बिके थे। हालांकि इस दौरान कंपनी के लोकप्रिय मॉडल इनोवा की बिक्री 23 फीसदी की बढ़त के साथ 5,858 पर रही।
विज्ञापन
बीते वर्ष सितंबर में 4,765 इनोवा बिकी थी। फॉर्च्यूनर की बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,301 वाहनों की रही, जबकि बीते वर्ष सितंबर में 1,078 फॉर्च्यूनर बिकी थीं। इतिऑस की बिक्री सालाना आधार पर 5,926 से घटकर 4,440 पर आ गई। हाल में लांच कैमरी मॉडल की 85 गाड़ियां बिकीं, जबकि कोरोला एल्टिस की बिक्री 424 वाहनों की रही। जनरल मोटर्स की बिक्री सितंबर में 26.78 फीसदी की गिरावट के साथ 7,403 वाहनों की रही। पिछले साल इसी माह कंपनी ने 10,112 गाड़ियां बेची थीं। कंपनी ने सितंबर में 254 स्पार्क मॉडल की छोटी कारें बेचीं, जबकि बीट की बिक्री 4,539, क्रूज की बिक्री 320 रही।
एमयूवी टवेरा की बिक्री 2,136 के स्तर पर रही। कंपनी ने एवियो, ऑप्ट्रा और कैप्टिवा मॉडलों की बिक्री के आंकड़े नही दिए हैं। सितंबर में फोर्ड की बिक्री 8.29 फीसदी की गिरावट के साथ कुल 9,418 पर रही। पिछले साल कंपनी ने 10,270 गाड़ियां बेची थीं। बीते माह कंपनी की घरेलू बिक्री भी गिरकर 7,794 पर रही, जबकि बीते वर्ष इस माह कंपनी ने घरेलू बाजार में 7,801 वाहन बेचे थे। फोर्ड इंडिया के निर्यात में भी 34.22 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने का मिली। कंपनी ने सितंबर में 1,624 वाहनों का निर्यात किया, जबकि बीते वर्ष सितंबर में 2,469 गाड़ियां विदेश भेजी गई थीं।