{"_id":"fbc02b921787cfe47f86e6053a9f2821","slug":"mahindra-s-1-million-bounty-awaits-desi-innovators","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसको हल किया तो मिलेंगे आपको 6.2 करोड़ रुपए","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
इसको हल किया तो मिलेंगे आपको 6.2 करोड़ रुपए
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Mar 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने चुनौती दी है और इस चुनौती को पूरा करने वाले के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम भी रखा है।
विज्ञापन
देश की ऑटो कंपनी महिंद्रा ने भारत की दो सबसे बड़ी समस्याओं को दूर करने की चुनौती दे है। पहली समस्या ट्रैफिक का दबाव और दूसरी समस्या बिजली की कमी है।
मोबाइल के डिलिट मैसेज और डेटा को ऐसे करें रिकवर
महिंद्रा चाहती है कि देश के लोग उसके लिए बिना ड्राइवर की कार और अपने आप काम करने वाली सोलर पावर किट विकसित करें।
विज्ञापन
ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ड्राइवरलेस कार और विशेष तरह की सोलर पावर किट तैयार करने वाले देसी इनोवेटर को 10 लाख डॉलर (करीब 6.2 करोड़ रुपए) देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ये है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार की कार
महिंद्रा ने नेशनल साइंस डे के अवसर पर 1 मिलियन डॉलर राइज प्राइज नामक पुरस्कार का फर्स्ट एडिशन लॉन्च के दौरान ये चुनौती देश के इनोवेटर के सामने रखी है।मारुति की ये तीन नई कारें मचाएंगी धूम
इसका मकसद देश की ट्रैफिक व उससे जुड़े तनाव और इलेक्ट्रिसिटी की कमी से निजात दिलाना है, साथ ही इस प्राइज के जारिए देश में वैज्ञानिक विचारधारा को बढ़ावा देना।राइज प्राइज में दो चुनौतियां शामिल हैं। पहली चुनौती पर 7 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि है और दूसरी चुनौती 3 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि है।