मोबाइल के डिलिट मैसेज और डेटा को ऐसे करें रिकवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल में सेव की गई सब चीजें हमारे लिए कितनी जरूरी हैं और यदि यही सब गलती से डिलीट हो जाए तथा कहीं और नोट भी न किया हो तो हम परेशानी में पड़ जाते हैं कि आखिर अब क्या करें और कैसे अपना महत्वपूर्ण डाटा वापस लाएं ?
लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं। तकनीक के इस दौर में हर रोज हो रहे आविष्कारों ने लगभग सभी असंभव बातों को संभव कर दिया है, मतलब यह कि अब डिलीट हुए मैसेज वापस पाना कोई मुश्किल काम नहीं रहा। बस आवश्यकता है उस प्रोसेस को जानने की जिसके द्वारा हम डिलीट हुए मैसेज आदि वापस ला सकते हैं।
नोकिया, एंड्रॉयड और आईफोन
हां, यहां एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि मैसेज के अलावा हम अपने कॉन्टेक्ट नंबर, फोटो, वीडियो और बुकमार्क भी रिकवर कर सकते हैं। तो अब फोन में कुछ भी डिलीट होने पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आगे हम आपको पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। ताकि आपको आसानी से अपनी समस्या का हल मिल सके।
किसी भी फोन से डाटा व मैसेज रिकवर किया जा सकता है, जैसे नोकिया, एंड्रॉयड और आईफोन। बस थोड़ा सा प्रोसेस अलग है। तो हम बात करेंगे डिलीट मैसेज वापस लाने के तरीके कीः-
नोकिया मोबाइल फोन के लिए प्रोसेस
यदि आपके पास नोकिया पफोन है तो सबसे पहले उसके लिए आपको एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होता है जिसे एफएक्सप्लोरर (FExplorer) कहते हैं। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपके डिलीट हुए मैसेज को रिकवर करने में मदद करता है।
सबसे पहले डाउनलोड किए गए सॉफ्टवेयर एफएक्सप्लोरर (FExplorer) को अपने नोकिया फोन में इंस्टॉल करें।
एफएक्सप्लोरर को इंस्टॉल करते ही मैमोरी सीः और डीः (C: & D:) का ऑप्शन आएगा।
फिर सी (C:) पर जाएं। अगर आपके मैसेज फोन मैमोरी सीः में सेव थे तो उन्हें सीः से वापस लाया जा सकता है।
मैमोरी कार्ड मैसेज
यदि मैसेज आपने मैमोरी कार्ड (memory card) में सेव किए हैं तो आप डीः (D:) पर जाएं।
इसके बाद इसमें सिस्टम फोल्डर खोलें > फिर इसमें अपना मेल ओपन करें।
मेल ओपन करते ही आपको इसके अंदर कई सारे फोल्डर नजर आएंगे, जिनका नाम 0010001-5 सीरीज में होगा।
इन फोल्डर्स को ओपन करने पर इसी सीरीज की फाइल नजर आएंगी जो कि आपके फोन के डिलीट हुए मैसेज हैं।
यहां से अपने महत्वपूर्ण मैसेज आप अपने फोन के इनबॉक्स में आसानी से सेव कर सकते हैं।