{"_id":"a3d61042-654e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-ready-for-launch-ssangyong-korando-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी कोरंडो की लांचिंग को तैयार महिंद्रा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
एसयूवी कोरंडो की लांचिंग को तैयार महिंद्रा
cardekho.com
Updated Thu, 24 Jan 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटिलिटी वाहन बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम एसयूवी सैगयोंग कोरंडो को लांच करने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा द्वारा साउथ कोरियाई कंपनी सैगयोंग का अधिग्रहण किए जाने के बाद कोरंडो महिंद्रा सैगयोंग की देश में दूसरी एसयूवी कार होगी। इससे पहले कंपनी ने साल अक्तूबर 2012 में रेक्सटॉन को घरेलू बाजार में पेश किया था। जानकारों का कहना है कि रेक्टॉन की लांचिंग के बाद कंपनी कोरंडो को 2013 की दूसरी तिमाही में लांच करेगी।
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी महिंद्रा सैगयोंग एसयूवी कोरंडो को एसयूवी रेक्सटॉन के साथ ऑटो एक्सपो इंडिया 2012 में पहले ही प्रदर्शित कर चुकी है। रेक्सटॉन को भारतीय बाजार में उतारने के बाद कंपनी कोरंडो की लांचिंग के लिए सही समय का इंतजार कर रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ एक्जक्यूटिव (ऑटोमोबाइल) पीएन शाह ने बताया कि कंपनी ने रेक्टसटॉन और कोरंडो के लिए पहले भारतीय बाजार में रिसर्च की थी।
विज्ञापन
शाह ने बताया कि रिसर्च से आए परिणामों के बाद कंपनी ने पहले रेक्सटॉन को साल 2012 में लांच करने का निर्णय लिया और प्रीमियम एसयूवी कोरंडो को साल 2013 में उतारने का। उन्होंने बताया कि रेक्टॉन भारतीय बाजार में कार प्रेमियों के बीच जगह बनाने में कामयाब हुई है। नई एसयूवी में 4 सिलेंडर वाला 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन होगा। इसके इंजन की क्षमता 147bhp और 360Nm टॉर्क होगी। कोरंडो में 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन