फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   mahindra quanto slashed price

महिंद्रा ने क्वांटो पर दी 44 हजार की छूट

Fri, 19 Jul 2013 03:49 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
mahindra quanto slashed price
महिंद्रा ने अपनी एसयूवी कॉम्पेक्ट सेगमेंट की कार क्वांटो के दाम 44 हजार तक घटा दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है फोर्ड की ईको स्पोर्ट्स को देखते हुए कंपनी ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन


कंपनी ने दाम सीधे तौर पर न घटाकर अलग-अलग मदों में घटाए हैं। कंपनी अब कार पर फ्री बीमा देगी जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज स्कीम के तहत 10 हजार और कॉरपोरेट या सरकारी छूट 6 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन


ये छूट डीलर की ओर से और भी बढ़ाई जा सकती है। इन छूट के कारण क्वांटो की ऑन रोड कीमत में 44 हजार की कमी आई है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने क्वांटो के मॉडल्स पर 6-14 हजार तक बढ़ाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वांटो में लगा नया 1.5 लीटर एमसीआर 100 तीन सिलेंडर इंजन इसको 3750 आरपीएम पर 100पीएस की पॉवर देता है। इसका अधिकतम टॉर्क 250 न्यूटनमीटर है।

ईको स्पोर्ट्स के लॉन्च होने के बाद महिंद्रा ऐसी पहली कंपनी नहीं है जो अपनी कार के दाम घटा रही है इससे पहले निसान माइक्रा और माइक्रा एक्टिव ने भी अपनी कारों के दाम घटाए थे। दरअसल नई ईको स्पोर्ट्स 5.53 लाख की कीमत से शुरू होती है।

वहीं क्वांटो के बेस मॉडल के दाम 7.09 से शुरू होकर टॉप मॉडल 8.83 लाख तक है। अब देखना कि कंपनी की ये नई स्ट्रेटेजी कितने लोगों को लुभा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed