{"_id":"f0a7824a-2cb7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mahindra-quanto-crosses-10000-booking-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार के पार पहुंचा क्वांटो की बुकिंग का आंकड़ा","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
10 हजार के पार पहुंचा क्वांटो की बुकिंग का आंकड़ा
cardekho.com
Updated Mon, 12 Nov 2012 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की मिनी एसयूवी क्वांटो को कार प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है। क्वांटो की लांचिंग के दो महीने बाद कंपनी की तरफ से जारी किए आंकडों के मुताबिक मिनी एसयूवी की बुकिंग का आंकड़ा 10,000 को पार कर गया है। महिंद्रा की तरफ से पूरे देश में क्वांटो की बुकिंग 21 सितंबर को शुरू की गई थी।
विज्ञापन
क्वांटो महिंद्रा की 4 मीटर से कम लंबाई में पहली एसयूवी है, जिसे बाजार में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी ने मिनी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 5.82 लाख से 7.36 लाख रुपये के बीच में तय की थी। महिंद्रा ने अपनी इस एंट्री लेवेल क्वांटो को 4 वेरिएंट C2, C4, C6 और C8 में पेश किया है। साइज में छोटा होने के वाबजूद क्वांटो में बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस दिया गया है।
विज्ञापन
सफर को आरामदेह बनाने के लिए कंपनी ने पूरी कोशिश की है, ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के लिए सीट एडजस्ट करने का सिस्टम दिया गया है। यूटीलिटी फीचर्स के चलन को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने क्वांटो में फ्रंट सीट के पीछे बेहतरीन स्नैक ट्रे को शामिल किया है। स्नैक ट्रे पर आप लंबे सफर के दौरान आसानी से खाने-पीने का सामान, मोबाइल और लैपटॉप आदि रख सकते हैं। क्वांटो में मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
क्वांटो में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के लिए एयरबैग की सुविधा और रिवर्स पार्किंग एसिस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इस सिस्टम से पार्किंग के समय कार चालक को पीछे की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहती है। इसके साथ ही इसमें फॉग लैंप और हाइ स्पीड वार्निंग सिस्टम भी हैं। दमदार इंटीरियर के साथ ही इसका एक्सटीरियर सोने पर सुहागे जैसा है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी की रेंज में क्वांटो की इंजन क्षमता भी बेहतर हैं। इसमें 3 सिलेंडर वाला 1.5 लीटर mCR100 डीजल इंजन लगा है। इसकी 100 bhp क्षमता और 240 Nm टॉर्क है। कंपनी का दावा है क्वांटो 17.21 किमी. प्रति लीटर का माइलेज देगी। इस सबसे अलग इसकी कीमत भी काफी आकर्षक है। कंपनी ने इसके बेस मॉडल C2 की एक्स-शोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये C4 की 6.35 लाख, C6 की 6.86 लाख, और C8 की कीमत 7.36 लाख रुपये रखी है।