फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   mahindra e2o will be the next gen electric car

महिंद्रा e20 होगी नेक्स्ट जेनरेशन इलेक्ट्रिक कार

Tue, 08 Jan 2013 10:17 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Tue, 08 Jan 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
mahindra e2o will be the next gen electric car

महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी अपकमिंग नेक्सट जेनरेशन कार का नाम 'महिंद्रा e20' रखा है। महिंद्रा के ग्रुप चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही 'फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी' का ग्रुप विजन पेश किया था। कंपनी अपनी नई कार को 5 सी यानी क्लीन, कन्वीनिएंट, कनेक्टेड, क्लेवर और कॉस्ट इफेक्टिव जैसे स्टैंडर्ड पर तैयार किया है।

विज्ञापन


महिंद्रा e2o महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण में पहला कदम है। कंपनी ने परीक्षण के दौरान इसे भारतीय सड़कों के अनु्रुप पाया है। कंपनी 'महिंद्रा e2o' को जल्द ही भारतीय बाजार में लांच करने वाली है। कंपनी e20 का प्रोडक्शन भारत स्थित बंगलूरू के रेवा के प्लांट में करेगी। कंपनी ने अपनी नई कार का निर्माण भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया है।
विज्ञापन


बंगलूरू स्थित कंपनी का प्लांट देश का पहला प्लेटिनम सर्टिफाइड ऑटोमोबाइल प्लांट है और इसकी उत्पादन क्षमता 30,000 कार सालाना है। महिंद्रा e20 के प्रोजेक्ट की शुरूआत एनएक्सआर नाम से हुई है। महिंद्रा e20 को इलेक्ट्रिक कारों में रेवा के लंबे अनुभव का फायदा मिलेगा। कंपनी ने इसका नाम भी रेवा के 'ग्रो ग्रीन' नजरिए को ध्यान में रखकर तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed