फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Made in India SUV Jeep Compass crossed 10000 booking Mark

आते ही छा गई Jeep Compass कार, 10 हजार से ज्यादा ने की बुक, जानिए क्या है खास

Sat, 02 Sep 2017 05:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sat, 02 Sep 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Made in India SUV Jeep Compass crossed 10000 booking Mark
jeep compass
इटैलियन कार कंपनी Fiat Chrysler ने ग्रैंड शेरोकी और रैंगलर जैसी एसयूवी के साथ भारत में कदम रखा था। हालांकि ये दोनों कारें कुछ खास नहीं कर पाईं। इसके बाद फीएट का सब्स्टिट्यूट कंपनी जीप ने मेड इंन इंडिया जीप कंपास को भारत में उतारा गया। अब जीप Compass एसयूवी कार भारत में सफलता की और बढ़ती नजर आ रही है। इस कार को इस साल 31 जुलाई को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 14.95 लाख रूपये रखी है। वहीं कार के टॉप मॉडल की कीमत 20.65 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि इसकी 10 हजार से ज्यादा बुकिंग की जा चुकी है। इसके अलावा 92 हजार से ज्यादा इनक्वाइरीज मिली हैं। इस एसयूवी की प्री-बुकिंग 19 जुलाई 2017 से शुरू की गई थी और 31 जुलाई तक ही 5 हजार बुकिंग हो चुकी थी। लोगों की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने पुणे के रंजनगांव स्थित प्लांट में कार का प्रोडक्शन तेज कर दिया है और काम के घंटों में भी इजाफा कर दिया है। जीप कंपास का निर्माण भारत में ही किया जा रहा है। इसके साथ ही यह जीप की पहली कार है जिसका निर्माण भारत में हुआ है।
विज्ञापन


जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलात है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में आपको फोर व्हील ड्राईव सिस्टम मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed