फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   lowest car sales in last 10 years

पिछले 10 साल में सबसे कम रही कारों की बिक्री

Wed, 03 Apr 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Apr 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
lowest car sales in last 10 years

कार कंपनियों की बिक्री में मार्च माह के दौरान भी कुछ खास उत्साह देखने को नहीं मिला। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया समेत हुंडइ, होंडा, जनरल मोटर्स और फोर्ड की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, रेनो और टोयोटा अपनी बिक्री बढ़ाने में सफल रहीं हैं। आंकडों पर नजर डाले तो मार्च 2013 में पिछले 10 सालों में पहली बार कार बिक्री में कमी आई है, जो कि चिंताजनक है।
विज्ञापन


मारुति की इस साल मार्च में कुल बिक्री 4.78 फीसदी गिरकर 1,19,937 कारों पर रह गई है। कंपनी ने इस साल मार्च में 1,07,888 कारों की घरेलू बिक्री की है, जबकि 2012 में यह आंकड़ा 1,12,724 और 2011 में 1,10,424 कारों की बिक्री का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

lowest car sales in last 10 years
















पिछले तीन सालों में मार्च की बिक्री के आंकड़े

वहीं हुंडइ मोटर इंडिया लिमिटेड की मार्च 2013 में घरेलू बाजार में बिक्री 13.46 फीसदी गिरकर 33,858 यूनिट रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 39,122 थी।

फोर्ड इंडिया की इस साल मार्च में घरेलू बिक्री 41.61 फीसदी गिरकर 5,271 इकाई रह गई। मार्च 2012 में कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 9,026 और मार्च 2011 में 10,485 कारों की थी।


टाटा मोटर्स की बीते महीने घरेल बिक्री 67 फीसदी की गिरावट के साथ 12,347 कारों पर रह गई है। जबकि मार्च 2012 में यह 36,984 और मार्च 2011 में 27,678 कारों की थी।

होंडा कार्स इंडिया की घरेलू बिक्री 8.82 फीसदी गिरकर 10,044 कारों पर रह गई। कंपनी ने पिछले साल मार्च में 11,016 कारें बेची थीं।

कार निर्माता जनरल मोटर्स इंडिया की बिक्री भी मार्च महीने में 14.95 फीसदी गिरकर 9,006 रह गई। कंपनी ने मार्च 2012 में 10,588 और मार्च 2011 में 9,365 कारों की बिक्री की थी।

कार बिक्री में गिरावट की बड़ी बजह लगातार बढ़ती महंगाई और ब्याज दरें है। कार बिक्री पर मारुति के मुख्य परिचालन अधिकारी मयंक पारीक ने कहा कि सालाना आधार पर मार्च में कंपनी की बिक्री में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed