फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   lcd gear display launch

गेयर नॉब पर दिखेगा, किस गेयर में है कार

Thu, 01 Aug 2013 01:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
lcd gear display launch
आप भी अगर कार की डिजाइनिंग के शौकीन हैं और पुराने बोरिंग गेयर लीवर को
विज्ञापन
आकर्षक बनाना चाहते हैं। तो आप भी अपने एलसीडी डिस्प्ले वाला गियर नॉब लगवा सकते हैं।

दरअसल स्टाइलिश एसेसरीज बनाने वाली कंपनी गैसलॉक यूनिवर्सल एक ऐसा गेयर नॉब लेकर आई है जो आपको बताएगा कि कार किस गेयर में है। नई तकनीक के साथ साथ ये स्टाइलिश भी है, जो आपके गेयर पोरशन को बोरिंग लुक से अलग स्टाइलिश बनाता है। स्टाइल के साथ साथ ये आपकी कार को ज्यादा बेहतर ढंग से चलाने में भी मदद करेगा।

stylish gear nob
विज्ञापन


















ये नया स्टाइलिश नॉब अलग अलग वैरिएंट में भी मौजूद है। इसमें लगा एलसीडी डिस्प्ले लाल, नीली और हरे रंग में मौजूद है। कंपनी का दावा है सही स्पीड में गेयर बदलने से कार के माइलेज में फर्क पड़ता है और इस डिस्प्ले से आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर एक निश्चित स्पीड में गेयर में बदलाव होता रहे तो आपकी कार के माइलेज में 15 प्रतिशत तक फर्क पड़ता है। ये नया गेयर नॉब 6 गेयर ट्रांसमिशन में मौजूद है। जो आपको पल पल पर गेयर की स्थिति बताता रहेगा।

कंपनी का ये भी कहना है कि गेयर की लाइट अपने वातावरण की लाइट पर निर्भर होगी। मतलब दिन और रात में रोशनी के अनुरूप इसकी ब्राइटनेस में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed