फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   land rover will showcase world first 9 speed automatic transmission car

गजब! 9 गियर से लैस होगी यह लग्जरी कार

Wed, 27 Feb 2013 01:57 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Wed, 27 Feb 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
land rover will showcase world first 9 speed automatic transmission car

ब्रिटेन की लग्जरी एसयूवी कार बनाने वाली कंपनी लैंड रोवर ने जेनेवा मोटर शो 2013 के दौरान 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली नई कार प्रदर्शित करने की घोषणा की है। लैंड रोवर इस नई कार को अग्रणी ट्रांसमिशन निर्माता कंपनी जेडएफ के साथ मिलकर तैयार कर रही है। लैंड रोवर की तरफ से दावा किया गया कि यह दुनिया की ऐसी पहली यात्री कार होगी जिसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन होंगे।

विज्ञापन


लैंड रोवर और जेडएफ नई कार के निर्माण पर मिलकर तेजी से काम कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि कार में 6 से ज्यादा 9 गियर होने पर यह बेहतर माइलेज देगी और कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन भी कम करेगी। कार के नौंवे गियर में सड़क पर चलने के दौरान फ्यूल की खपत कम होने के साथ ही आवाज भी कम होगी, इसके साथ ही यह कार के तेज रफ्तार से दौड़ने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन


लैंड रोवर की नई कार की 9 हॉर्सपॉवर क्षमता होगी। कार में 6 से ज्यादा ट्रांसमिशन को ऊबड़-खाबड सड़कों पर माइलेज को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। कार में 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का देना आश्चर्य के साथ ही एक बड़ा प्रयोग भी है, इस कार को चलाना ड्राइवर्स के लिए भी काफी यादगार साबित होगा। नई कार का वजन मौजूदा 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार से 7.5 किलोग्राम तक कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed