{"_id":"58941cde4f1c1b313de842ae","slug":"lamborgnini-aventador-one-super-car-we-driven-on-budha-international-circuit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुपरकारों को जाम नहीं स्पीड पसंद है","category":{"title":"Car Review","title_hn":"कार रिव्यू","slug":"car-review"}}
सुपरकारों को जाम नहीं स्पीड पसंद है
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
लैंबोर्गिनी की कुछ मशहूर सुपर कारों को हमने बीआईसी पर चलाया।
- फोटो : Amit Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पास कई करोड़ रुपये कीमत वाली सुपरकार है और आप उसे बंपर टू बंपर यातायात में चला रहे हैं इसका मतलब है कि आपने इसकी कीमत को मिट्टी में मिला दिया। सड़क पर ऐसी गाड़ी देखकर लोग खुश हो जाते हैं और आप लाइमलाइट में आ जाते हैं लेकिन इस कार को तो कुछ और पसंद है। ऐसी कारों को पसंद हैं खुले हाईवे, दूर तक खाली दिखती लयबद्व तरीके से बिछी सड़कें जिस पर गड्ढे न हों और न ही उस पर स्पीड ब्रेकर हो। हमने लैंबोर्गिनी एवांटाडोर एलपी 700-4 को देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय रेस ट्रैक बुद्व इंटरनेशनल सर्किट पर चलाया। यही वो जगह है जहां आप एक सुपरकार के संपूर्ण नेचर को जी सकते हैं। आइए आपको भी करवाते हैं एक ऐसी सुपरकार की ड्राइव जो महज 2.9 सेकंड में 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है।
विज्ञापन
पलक झपकते आंखों से ओझल
पलक झपकते ही यह आंखों से ओझल हो जाती है।
- फोटो : Amit Dwivedi
0 किमीप्रघं की गति सिर्फ 2.9 सेकंड में पकड़ने की योग्यता। यह योग्यता प्रमाणपत्र है लेंबोर्गिनी एवेंटाडोर का जो दुनिया की उन टॉप रेसर कारों में गिनी जाती है जिसके डीएनए में सिर्फ रेसिंग का जज्बा है। मैं पेशे से एक ऑटो जर्नलिस्ट हूं लेकिन प्रोफेशनली मैंने कभी किसी रेसिंग सीरीज में न तो हिस्सा लिया और न ही कभी एक रेसर के तौर पर मुझे पहचान मिली। लेकिन मेरा अपना एक रिकॉर्ड है जो मैं जानता हूं और दूसरे को तब पता चलता है जब मैं उसे बताता हूं कि मेरा यह रिकॉर्ड है। लगभग पांच करोड़ रूपये की इस कार का ड्राइविंग अनुभव रेस ट्रैक पर ही लिया जा सकता है, मैंने इस कार से लगभग 10 लैप किया और उस अनुभव को आपसे यहां साझा कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले मिलिए बीआईसी से
इसके दरवाजे पंख की तरह ऊपर की ओर खुलते हैं।
- फोटो : Amit Dwivedi
इसके पहले आप ड्राइविंग की तेज स्पीड में सबकुछ भूल जाएं आपको बुद्व इंटरनेशनल सर्किट से रूबरू करवा देते हैं। लगभग 5.14 किलोमीटर इस सर्किट को 2011 अक्टूबर में रेसिंग के लिए खोला गया। यह दुनिया के उन चुनिंदा रेस ट्रैक में आता है जहां एफ1 रेस आयोजित की जाती है। 16 टर्न वाले इस ट्रैक पर 1ः27.249 का सबसे तेज लैप रिकॉर्ड है जिसे रेड बुल टीम के सेबास्टियन वेटल ने 2011 में बनाया था। जर्मनी के रहने वाले आर्कीटेक्ट हर्मन टिके ने इसका डिजाइन तैयार किया था जो कि एक रेसर भी रहे हैं। 1 लाख 10 हजार लोगों की क्षमता वाला यह ट्रैक एफ1 रेस के दौरान लोगों में अपने रोमांच से रोंगटे खड़े कर देता है। इस ट्रैक की टॉप स्पीड 320 किमीप्रघं की है। मैं जिस कार को चला रहा हूं उसकी स्पीड इस ट्रैक से 20 किमीप्रघं ज्यादा है।
अब मिलिए लैंबोर्गिनी एवांटाडोर एलपी 700-4 से
बुद्व इंटरनेशनल सर्किट के स्ट्रेट पर यह हवा से बातें करने लगती है।
- फोटो : Amit Dwivedi
जब आप किसी नए व्यक्ति से किसी के माध्यम से मिलते हैं तो सबसे पहले आपका उससे परिचय करवाया जाता है। ऐसा ही ठीक यहां भी हुआ और ट्रैक पर उतरने से पहले हमें एक सेशन में एवेंटाडोर के बारे में विस्तार से बताया गया और इसके बाद जब इस कार में बैठा तो पहली बार ऐसा अनुभव हुआ जैसे मैं किसी फाइटर प्लेन को उड़ाने जा रहा हूं। ढेर सारे इलेक्ट्रिक बटन उस पर दिए गए कोड को सिर्फ दो मिनट में समझना मुश्किल था। लेकिन लेफ्ट हैंड ड्राइव इस कार में बैठते ही मुझे स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिए गए शिफ्टर पैडल पहचान में आ गए इससे ज्यादा मुझे कुछ समझने की जरूरत नहीं पड़ी। ऑटोमेटिक से ज्यादा मजा मुझे शिफ्टिंग में आता है और मुझे अब ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही थी। इस गाड़ी में बैठने के लिए जब गेट खोला तो मेरा छह फीट से अधिक लंबा लगभग 88 किलो वजन वाला शरीर गाड़ी में फिट होने को तैयार नहीं था।
सुपरकार में बैठना भी सीखना पड़ता है
सुपरकार में बैठने की प्रैक्टिस करनी पड़ती है।
मेरे सामने खड़े चीनी इंस्ट्रक्टर ने मेरी मुश्किल को भांप लिया और हंसते हुए कहने लगा, इस गाड़ी में बैठने की भी प्रैक्टिस करनी पड़ती है सो यू डोन्ट वरी मैन, यू कैन मैनेज। मैं गाड़ी में बैठ गया और हेलमेट लगाए हुए अपना सिर झुकाकर दाहिने पैर से एक्सीरलेटर को मैंने दबा दिया मेरे आसपास खड़े कुछ लोग कार के एक्जॉस्ट नोट को सुनकर चौंक गए। लेकिन मुझे यह बहुत अच्छा लगा। सपना सच होना शायद इसे ही कहते हैं पांच करोड़ की कार को दुनिया के मशहूर रेस ट्रैक पर दौड़ाना अपने आप में एक बड़ी बात है।
350 किमीप्रघं की टॉप स्पीड
2.9 सेकंड में यह 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है।
- फोटो : Amit Dwivedi
एवांटाडोर की टॉप स्पीड 350 किमीप्रघं की है और आपको बता दें हवाई जहाज भी उड़ने से पहले इतनी गति से रनवे पर नहीं दौड़ता। 1575 किलो वजन, 4780 मिलीमीटर लंबी, 2030 मिलीमीटर चौड़ी, 1136 मिलीमीटर ऊंची एवांटाडोर का ईंधन टैंक 90 लीटर का है। यह एक पेट्रोल कार है जिसका पूरा टैंक 300 किलोमीटर चलकर खाली हो जाता है। यह एक ऑटोमेटिक कार है जिसमें 7 स्पीड आईएसआर गियरबॉक्स लगा है। इसका 6498 सीसी का 12 सिलेंडर इंजिन अधिकतम 700बीएचपी की शक्ति 8250 आरपीएम पर, तथा 690 एनएम का टॉर्क 5500 आरपीएम पर पैदा करता है। पलक झपकते ही यह आंखों से ओझल हो जाती है। यही वजह थी कि मेरी टॉप स्पीड अब बीआईसी पर 296 किमीप्रघं की हो चुकी है। यह मेरा अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड है। लैप रिकॉर्ड मुझे नहीं पता पर हां अगर किसी ने इसको रिकॉर्ड किया होता तो कुछ अच्छा ही होता।
एवांटाडोर बनाम बीआईसी
इसमें लगे वी 12 इंजिन से 700 बीएचपी की शक्ति पैदा होती है।
- फोटो : Lamborghini
लेफ्ट हैंड ड्राइविंग वाली इस गाड़ी को समझने में भले ही थोड़ा वक्त लगा लेकिन चलाने में यह एक सुपर्ब सुपर कार है। 0 से 100 किमीप्रघं की स्पीड महज 2.9 सेकंड में पकड़ लेती है। कॉर्नर पर यह गाड़ी बिना लाइन तोड़े आपके बनाए हुए लक्ष्य पर रिस्पांस करती है। मैंने जैसे ही पोडियम से बाहर निकलकर पहला कॉर्नर लिया मेरी कार में रखे वाकी से आवाज आई वेरी गुड। यह आवाज मेरे सामने लेंबोर्गिनी चला रहे इंस्ट्रक्टर की थी। दूसरा कॉर्नर लेने के बाद जैसे मैं सबसे लंबे स्ट्रेट पर पहुंचा मेरी गाड़ी की स्पीड ब्रेकिंग प्वाइंट से ठीक पहले 296 तक पहुंच चुकी थी, अगर एक रेसर यही कार चला रहा होता तो आराम से 330 किमीप्रघं की गति वाले इस स्ट्रेट पर इसकी क्षमता जरूर परख लेता। पर एक 12 सिलेंडर वाले 6 हजार सीसी इंजिन को चुनौती देना मेरी ड्राइविंग स्किल से बाहर था। ट्रैक के एज को छूते हुए बड़ी सफाई के साथ ज्यादा गति कम किए बगैर टर्न ले चुका था। मेरे इंस्ट्रक्टर ने मुझे सलाह दी कि अगर मैंने यहां पर ब्रेकिंग पर ज्यादा वक्त न लगाता तो मेरा टाइमिंग और मेनटेन रहता। मैंने अगले लैप में अपनी तकनीकि तो सुधार ली पर खुद से बनाए टॉप स्पीड के रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाया।
तकनीकि जानकारी
एवांटाडोर
- फोटो : Amit Dwivedi
इंजिन 6498 सीसी
अधिकतम शक्ति 700 बीएचपी/8250 आरपीएम
अधिकतम टॉर्क 690एनएम/5500 आरपीएम
सीटिंग कैपेसिटी 2 लोग
लंबाई 4780 मिलीमीटर
चौड़ाई 2030 मिलीमीटर
उंचाई 1136 मिलीमीटर
एयरबैग 6
कीमत 5.05 करोड़ रूपये एक्स शोरूम दिल्ली
अधिकतम शक्ति 700 बीएचपी/8250 आरपीएम
अधिकतम टॉर्क 690एनएम/5500 आरपीएम
सीटिंग कैपेसिटी 2 लोग
लंबाई 4780 मिलीमीटर
चौड़ाई 2030 मिलीमीटर
उंचाई 1136 मिलीमीटर
एयरबैग 6
कीमत 5.05 करोड़ रूपये एक्स शोरूम दिल्ली