फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   KUV100 NXT: Mahindra KUV100 facelift Version will be launched on October 10

10 अक्टूबर को नए अंदाज में आ रही महिंद्रा KUV100, किए हैं ये बदलाव

Sun, 08 Oct 2017 03:35 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 08 Oct 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
KUV100 NXT: Mahindra KUV100 facelift Version will be launched on October 10
Mahindra KUV100 facelift
साल 2016 में घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने KUV100 के जरिए कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में एंट्री की थी। हालांकि इसके लुक से बड़ी संख्या में ग्राहक से एसयूवी डिजाइन वाली हैचबैक ही मानते हैं। अब दो साल बाद कंपनी इस कार को कई बदलाव के साथ पेश करने जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: कार या बाइक हो गई चोरी तो सबसे पहले करें ये 5 काम, मिल सकती है वापस
विज्ञापन


महिंद्रा KUV100 फेसलिफ्ट भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च की जाएगी। कार का नाम KUV100 NXT हो सकता है। कार का डिजाइन वैसा ही रखा जाएगा, हालांकि एक्सटीरियर में कुछ बदलाव जरूर किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगे बदलाव

KUV100 NXT: Mahindra KUV100 facelift Version will be launched on October 10
Mahindra KUV100 facelift
कार का फ्रंट बंपर बदला जाएगा और फॉग लैंप के चारो ओर प्लास्टिक कवर दिया जाएगा। पीछे की तरफ भी नया बंपर, नए डिजाइन वाले वाइपर और नई टेल लाइट जिसके भीतर क्रोम बेजल होगा। कार में डायमंड कट 15 इंच के एलॉय व्हील दिए होंगे। 

फेसलिफ्ट वर्जन में नए हेडलैंप और महिंद्रा XUV500 जैसी ग्रिल दी जाएंगी। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई KUV100 की लंबाई में भी इजाफा किया जाएगा। वर्तमान KUV100 की लंबाई 3675 mm है, जबकि नई कार की लंबाई 3700 mm होगी।  पहले की तरह अभी भी यह 6 सीटर कार होगी। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, हालांकि यह एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट नहीं करेगा। कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और यह वर्तमान पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed