{"_id":"6cb707d8401a5fb6b989049f28194012","slug":"isuzu-launches-first-made-in-india-suv","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में इस जापानी कंपनी ने पेश की अपनी पहली कार","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारत में इस जापानी कंपनी ने पेश की अपनी पहली कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेस्डर कार के लिए डीजल इंजन सप्लाई करने वाली कंपनी इसुजु मोटर्स ने भारत में अपनी खुदा की पहली कार को पेश किया है।
विज्ञापन
इसुजु मोटर्स ने भारत में बनी अपनी पहली कार "एमयू-7" को बाजार में उतार दिया है। इसका निर्माण हिंदुस्तान मोटर्स के संयंत्र में किया गया है।
इसुजु मोटर्स के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट शिगेरू वाकाबायाशी ने बताया कि कंपनी 3,000 करोड़ रुपए के निवेश से तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर में निर्माण संयंत्र बना रही है।
विज्ञापन
पहली बार टाटा नैनो में एक जबर्दस्त ट्विस्ट
विज्ञापन
यहां खास तौर पर लाइट कॉर्मियल व्हकिल और स्पोर्ट्स वाहनों का निर्माण किया जाएगा जिसका काम 2016 तक पूरा हो जाएगा। एमयू-7 कार का निर्माण पहले की तरह हिंदुस्तान मोटर्स के संयंत्र में ही जारी रहेगा।
कंपनी यहां से हर साल 5,000 कारों का निर्माण करवाएगी। अपने डी-मैक्स पिक-अप ट्रक के बारे में वाकाबायाशी ने कहा कि इसकी भार वहन क्षमता टाटा जेनॉन और महिंद्रा जेनियो के बराबर होगी।
दिसंबर में कार खरीदना है फायदे का सौदा
कंपनी ने फिलहाल दक्षिण भारतीय बाजार पर ही ध्यान केंद्रित किया है। इसकी वजह से हैदराबाद, चेंनई व कोयंबटूर में शोरूम खोले गए हैं।
हालांकि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की योजना मुंबई व दिल्ली में भी शोरूम खोलने की है।
इसुजु मोटर्स पहली ही MU-7 की 180 यूनिट की बिक्री कर चुकी है। कंपनी ने लोकल मैन्यूफेक्चर्ड MU-7 की कीमत 22.3 लाख रुपए (चेंनई एक्सशोरूम) तय की है।