इंडिगो मांजा के नए वर्जन में होगा बेहतर इंटीरियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी एंट्री लेवल सेडान कार इंडिगो मांजा के नए वर्जन 'मांजा क्लब क्लास' को बाजार में लांच कर दिया है। कंपनी ने नई इंडिगो मांजा को मुंबई में महबूब स्टूडियों में एक कार्यक्रम के दौरान लांच किया। नई मांजा में तकनीकी रूप से बदलाव किया गया है, इसके एक्सटीरियर में कोई खास चेंज नहीं किया गया है।
इंटीरियर में इटेलियन लैदर के साथ ही नई गियर नोब का यूज किया गया है। इसके अलावा नई कार में टचस्क्रीन मल्टीमीडिया नेविगेशन, फ्रंट केबिन लाइट के साथ ही रियर केबिन लाइट, टेकोमीटर और ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोलर भी है। कंपनी ने नई मांजा को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उतारा है। दिल्ली में पेट्रोल मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपये से और डीजल इंजन की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
लांचिंग के मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्ल स्यम ने बताया कि मांजा को नया स्वरूप दिया गया है और इसके लिए कंपनी के प्रत्येक शोरूम विशेष क्लब क्लास प्रबंधक होंगे, जो इसके ग्राहकों को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे। कंपनी का दावा है कि नई कार का पेट्रोल मॉडल 13.7 किमी प्रति लीटर और डीजल मॉडल 21.02 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।