फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Immortus, the 'post-apocalyptic' solar sports car

हैरान करने वाली कार, सोलर स्पोर्ट्स कार बदलेगी आपकी दुनिया

Sat, 22 Aug 2015 09:31 AM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
Immortus, the 'post-apocalyptic' solar sports car

ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियर जल्द ही एक शोर-रहित सोलर-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का मॉडल पेश करने वाले हैं।

विज्ञापन


इमोरटस नामक इस कार का कंसेप्ट ईवीएक्स वेंचर्स ने मेलबर्न की स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नॉलॉजी के एक्सपर्ट्स और ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों और सोलर कार रेसरों के साथ तैयार किया है।

इस कार की छत पर 75 वर्गमीटर के सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल लगे होंगे। इसके अलावा कार में लिथियम आयन की बैटरी भी लगी होगी और इसके पिछले चक्के में एक जोड़ा हब मोटर्स होंगी।
विज्ञापन


यह कार मर्सिडीज़ बैंज एस-क्लास कूपे जितनी लंबी होगी। इसमें दो लोगों के बैठने की जगह होगी और कुछ सामान रखने की भी।

लास वेगस में होगी पेश

Immortus, the 'post-apocalyptic' solar sports car

लास वेगस स्थित कन्वेंशन सेंटर में होने वाली सालाना बैठक में ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियर सोलर-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का मॉडल पेश करेंगे।

स्पेशएलिटी इक्यूपमेंट मार्केट एसोसिएशन (एसईएमए) दुनिया भर की कार निर्माताओं, डिस्ट्रिब्यूटरों और डीलरों की एसोसिएशन है।

इसकी सालाना बैठक में दुनिया भर के ऑटोमोबाइल निर्माता अपने कार और ट्रक के मॉडलों का प्रदर्शन करते हैं और इस बार ये तीन नवंबर को होगा।

कंपनी का दावा है कि यह स्पोर्ट्स कार संभालने में भी सहज होगी और प्रदर्शन के हिसाब से भी शानदार।

कार को शून्य से 62 मील प्रति घंटे की रफ़्तार तक पहुंचने में 7 सेकेंड से कम वक्त लगेगा।

कार की अधिकतम गति 90 मील प्रति घंटा से ज़्यादा होगी। जिस दिन सूर्य की रोशनी ठीक-ठाक होगी, उस दिन कार 50 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से चलेगी।

उस समय ये रीचार्ज करने से पहले, 340 मील तक की दूरी तय कर सकेगी।

सोलर पावर पर कितना भी चलाएं

Immortus, the 'post-apocalyptic' solar sports car

हालांकि यदि केवल सोलर पावर से ये कार चलाई जाए तो ये कार 37 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अनलिमिटेड यानी कितना भी फ़ासला तय कर पाएगी।

बहरहाल, ईवीएक्स वेंचर्स एसईएमए इवेंट में ही इस कार का कांसेप्ट क्यों पेश कर रही है? दरअसल कंपनी को कार के कंसेप्ट के साथ इसके कर्मिशयल पहलुओं पर भी अभी करना है।

चूंकि यह हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक कार भी है, लिहाजा उनके कंसेप्ट में दूसरी कंपनियों की दिलचस्पी भी हो सकती है। इसका इंजन कार और ट्रक में किट के तौर पर भी इस्तेमाल हो सकता है।

अभी कंपनी की ओर से कार के उत्पादन पर कुछ भी नहीं कहा गया है लेकिन माना जा रहा है कि आगामी 3 नवंबर से शुरू होने वाली एसईएमए के सालाना आयोजन में और जानकारियां मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed