हुंडइ तैयार कर रही i10 बेस्ड सेडान कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रणी कार निर्माता कंपनी हुंडइ मोटर्स अपनी पसंदीदा हैचबैक कार i10 का कॉम्पैक्ट सेडान वर्जन तैयार करने पर काम कर रही है। हुंडइ i10 के कॉम्पैक्ट सेडान वर्जन की लंबाई 4 मीटर से कम होगी। यह जानकारी कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक बयान में दी गई है। इसी तरह हुंडइ i20 के भी सेडान वर्जन को भी तैयार कर रही है।
हुंडइ तुर्की के अध्यक्ष उमित कार्सलन ने बताया कि नेक्टस जेनरेशन की i10 और इसका कॉम्पैक्ट सेडान वर्जन तुर्की में तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी तुर्की में i10 और i20 का नया मॉडल तैयार कर रही है। हम जल्द ही i10 का नया और बड़ा वर्जन बनाने पर काम शुरू कर देंगे, नया मॉडल i10 और i20 के बीच होगा। उन्होंने बताया कि सेडान वर्जन को हम जल्द से जल्द बाजार में लांच कर देंगे।
हालांकि अभी i10 के नए मॉडल के भारतीय बाजार में आने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जानकारों का मानना है कि कंपनी i10 के नए मॉडल से मौजूदा इंट्री लेवल सेडान कार 'एसेंट' को रिप्लेस कर सकती है। एसेंट को हुंडइ की अन्य छोटी कारों की तुलना में बेहतर रिस्पांस नहीं मिल रहा है। ऐसे में कंपनी ने i10 बेस्ड कॉम्पैक्ट सेडान कार को बाजार में लोने का निर्णय लिया है, i10 बाजार में पहले से ही पसंदीदा और विश्वसनीय कार है।