फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai India launched Tucson with Four-Wheel Drive Priced at 25.19 lakh

नए फीचर के साथ लॉन्च हुई Hyundai Tucson, हो गई पहले से ज्यादा पावरफुल

Sun, 08 Oct 2017 11:50 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 08 Oct 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Hyundai India launched Tucson with Four-Wheel Drive Priced at 25.19 lakh
Hyundai Tucson 4WD - फोटो : Hyundai
हुंडई इंडिया ने अपने Tucson एसयूवी कार को नए फीचर के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे चार-व्हील ड्राइव (4WD) ऑप्शन के साथ पेश किया है। Hyundai Tucson 4WD की कीमत 25.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। 4WD का विकल्प केवल 2.0 लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले टॉप वैरिएंट के साथ ही दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें: कार या बाइक हो गई चोरी तो सबसे पहले करें ये 5 काम, मिल सकती है वापस
विज्ञापन


कंपनी ने देश भर में स्थित डीलरशिप के जरिए कार के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। 4WD को 4×4 भी कहा जाता है। इस फीचर का मतलब है कि कार के चारों व्हील को पावर दी गई है। आमतौर पर कारों के सिर्फ दो व्हील ही पावर जेनरेट करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और अन्य फीचर्स

Hyundai India launched Tucson with Four-Wheel Drive Priced at 25.19 lakh
Hyundai Tucson 4WD - फोटो : Hyundai
यह 5 सीटर कार है जिसमें 1995cc का डीजल इंजन दिया गया है। इंजन 182 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक यह कार 16.38kmpl का माइलेज देती है। इस SUV में 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐपल कारप्ले और एंड्रायज ऑटो को सपोर्ट करता है।

कंपनी ने इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, डाउन हिल ब्रेक कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए हैं। सेफ्टी के लिहाज से कार में 6 एयरबैग्स, सीट बेल्ट वॉर्निंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed