फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Hyundai i20 Active Crossover Spied; Launching Soon

फॉक्सवैगन और टोयोटा क्रॉस के बाद हुंडई आई20 क्रॉस

Tue, 24 Feb 2015 11:21 AM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
Hyundai i20 Active Crossover Spied; Launching Soon

भारतीय बाजार में नेक्स्ट जेन आई20 की कामयाबी के बाद कार कंपनी हुंडई ने हैचबैक कार का क्रॉसओवर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं कंपनी ने नई आई20 की रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। यह कार अभी बाजार में लॉन्च नहीं की गई है। कंपनी मार्च या अप्रैल 2015 तक भारत में इस कार को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में ट्विटर पर नई हुंडई आई20 की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन


इन तस्वीरों से कई दिलचस्प चीजें सामने आई हैं जैसे कार का नाम आई20 एक्टिव (i20 Active) तय किया गया है। हुंडई आई20 क्रॉस (i20 Crossover) के नाम से जानी जाने वाली यह कार हुंडई एलीट आई20 हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
विज्ञापन


आई20क्रॉस कार चेन्नई स्थित प्लांट में बनाई जाएगी और पूरी दुनिया में यहां से निर्यात भी की जाएगी।

कार के दामों की बात करें तो रेगुलर आई20 के मुकाबले इस कार के दाम 50-75 हजार रुपए ज्यादा हो सकता हैं।

फीचर्स और पावर

Hyundai i20 Active Crossover Spied; Launching Soon

पिछली आई20 की तुलना में नई आई20 को काफी स्पोर्टी लुक दिया गया है। हैडलाइट प्रोजेक्टर युनिट, दिन में जलने वाले एलईडी लाइट, बड़े फॉग लैंप, नया फ्रंट बंपर, नए अलॉय व्हील्स, पहले से ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस जैसी खूबियां दी गई हैं।

एक्टिव आई20 का डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन वैरिएंट में उपलब्‍ध होगी। पेट्रोल मॉडल 1.2 लीटर इंजन 82 बीएचपी पावर और 115एनएम टार्क पैदा करने में सक्षम है। जबकि डीजल मॉडल 1.4 लीटर सीआरडीआई इंजन अधिकतम 89बीएचपी पावर और 220 एनएम टार्क पैदा करता है। आने वाले समय में कार का ऑटोमैटिक वर्जन भी पेश किया जाएगा।

हुंडई आई20 का मुकाबला फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो और टोयोटा इटिओस क्रॉस के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed