हुंडई आई10 ने अपने नाम किया 2014 का यह अवार्ड
सेकेंड जेनरेशन कार हुंडई आई10 यानि ग्रैंड आई10 को स्कॉटिश कार आफ द ईयर 2014 चुना गया है। इतना ही नहीं स्कॉटलैंड में होने वाले वार्षिक स्कॉटिश कार ऑफ ईयर 2014 अवार्ड समरोह में छोटी कार सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ छोटी कार भी चुना गया है।
सेकेंड जेनरेशन कार हुंडई आई10 दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह कार इंडियन कार ऑफ द ईयर 2014 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है।
हुंडई की नई ग्रैंड आई10 कार, बाजार में पहले से मौजूद आई10 और आई20 के बीच का मॉडल है। ग्रैंड आई10 इरा, मैगना, स्पोर्ट और एस्टा चार वैरियंट में उपलब्ध होगी।
फीचर्स और कीमत
कंपनी हुंडई आई10 ग्रैंड को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में पेश किया है। जिसमें पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.2 लीटर क्षमता का कप्पा इंजन का इस्तेमाल किया है। डीजल इंजन में कंपनी अपनी ब्रांड न्यू 1.1 लीटर डीजल इंजन का प्रयोग किया है। इसके अलावा कंपनी ने डीजल हुंडई ग्रैंड आई10 में छोटा इंजन प्रयोग किया है। कंपनी ने हुंडई आई10 ग्रैंड में बेहतरीन और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। जैसे, आकर्षक स्टीरियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी आदि।
पेट्रोल आई10 इरा की कीमत 4.29 लाख रुपए, पेट्रोल मैगना की कीमत 4.49 लाख रुपए, पेट्रोल स्पोर्ट की कीमत 4.88 लाख रुपए और पेट्रोल एस्टा की कीमत 5.47 लाख रुपए है। जबकि ग्रैंड आई10 के डीजल वर्जन की कीमत, इरा 5.23 लाख रुपए, मैगना 5.43 लाख रुपए, स्पोर्ट 5.82 लाख रुपए और एस्टा 6.41 लाख रुपए है। (कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली)