फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   hybrid car in auto expo 2014

रफ्तार कम तो बैट्री, स्पीड तो पेट्रोल से चलने वाली कार

Mon, 10 Feb 2014 02:48 PM IST
दिलीप चतुर्वेदी/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिलीप चतुर्वेदी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Feb 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
hybrid car in auto expo 2014
बैट्री की कारों के बारे में तो आपने बहुत सुना और देखा होगा। अब कुछ ऐसी कारें भी बाजार में आने को तैयार हैं, जो शुरू में तो बैट्री से ही चलेंगी, लेकिन जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ेंगी खुद ब खुद पेट्रोल पर आ जाएंगी।
विज्ञापन


ऐसी कारें न केवल पेट्रोल की खपत कम करेंगी बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगी। यहां चल रहे 12वें ऑटो एक्सपो में इन हाइब्रिड कारों ने खूब धूम मचा रखी है।
विज्ञापन

ऑडी कार का मजा 37 हजार में!

अभी अपने देश में इस तरह की कारें मार्केट में नहीं आई हैं। हां, जापान में जरूर ऐसी कारें चल रही हैं। रविवार को होंडा ने ऐसी ही एक हाइब्रिड कार ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की। यह कार जापान में 30 किमी प्रति लीटर की एवरेज दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार और बाइक की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे


इस कार की विशेषता यह है कि जब तक यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, तब तक बैट्री पर चलेगी। 40 किमी से ऊपर की रफ्तार होने पर यह पेट्रोल मोड पर आ जाएगी। इतना ही नहीं 40 किमी से ज्यादा की रफ्तार होते ही इसकी बैट्री भी चार्ज होने लगेगी।

ब्रेक लगने पर यह फिर खुद ब खुद बैटरी मोड पर आ जाएगी। इस तरह यह कार न केवल पर्यावरण हितैषी है बल्कि पेट्रोल की खपत कम करने में भी मदद करेगी। इस कार में 2.4 लीटर (2400 सीसी) का इंजन है जो छह सिलेंडर वाला है।

करिश्माई कारों के साथ हुस्न का तड़का!

इसके अलावा ऑटो एक्सपो में होंडा ने एक्सएस-1 प्रदर्शित की है, जो भविष्य की कॉन्सेप्ट कार है। टोयोटा ने हाइब्रिड कार केमरी और प्रियस प्रदर्शित की हैं। ये दोनों कार भी 40 किलोमीटर तक पेट्रोल खर्च नहीं करेंगी और बैटरी से ही चलेंगी।

एकोर्ड (होंडा)
अभी सिर्फ जापान में चल रही है। यहां पर यह ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की गई है। कंपनी इसके बारे में लोगों से राय ले रही है। इसकी कीमत अभी तय नहीं की गई है।

केमरी और प्रियस (टोयोटा)
कंपनी ने ये कारें बनाई हैं लेकिन अभी लांच नहीं की हैं।

एक्सयूवी 500 (महेंद्रा)
महेंद्रा भी हाइब्रिड कार लांच करने जा रही है। कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

फ्रेंड मी (निसान)
भविष्य की इस कार पर काम चल रहा है। फीडबैक लिया जा रहा है। इसके बाद ही यह तय होगा कि इसे कब बाजार में उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed