{"_id":"e935767d69d3c5c93a602c9816278aa9","slug":"honda-showcases-hr-v-at-the-2014-la-motor-show-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा ने दिखाई अपनी सीयूवी कार, आप भी देखें","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
होंडा ने दिखाई अपनी सीयूवी कार, आप भी देखें
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कार कंपनी होंडा ने लॉस एंजेलिस मोटर शो के दौरान अपनी कॉम्पेक्ट क्रासओवर एचआर-वी (HR-V) को शोकेस कर दिया है। सीयूवी (Contemporary Urban Vehicle) सेगमेंट की कार को कंपनी ने पिछली साल पहली बार जापान में प्रदर्शित किया था, तब कंपनी इस कार को कई शोकेस में प्रदर्शित कर चुकी है।
विज्ञापन
होंडा की यह कार होंडा फिट पर आधारित है, लेकिन यह लुक में थोड़ी अलग है। इसका एक्सटीरियर स्टाइल 2015 सीआर-वी जैसा है। कॉम्पेक्ट क्रासओवर में बड़े ग्रिल और स्लोपिंग रूफ का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
नहीं खरीदी जा सकती यह कार, किराये पर मिलेगी!
कार के रियर डोर हैंडल ब्लैक रियर पिलर की छिपे हुए दिए गए हैं। कार का लम्बाई 169.1 इंच है जो सीआर-वी से करीब 10 इंच छोटी है।
विज्ञापन
एचआर-वी के इंटीरियर की बात करें तो 7 इंच टचस्क्रीन इंफॉटेनमेंट सिस्टम और कंपनी का LaneWatch सिस्टम दिया गया है। होंडा की यह सीयूवी LX, EX और EX-L ट्रिम्स में उपलब्ध होगी।
होंडा एचआर-वी 1.8लीटर, 4 सिलेंडर इंजन के साथ है जो 138एचपी पावर जेनरेट करता है। यह कार ऑटोमैटिक और मैन्युअल ट्रासंमिशन में उपलब्ध होगी।