होंडा अमेज और होंडा ब्रियो में मिलेगा अब यह नया फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा ने अपनी कॉम्पेक्ट सेडान होंडा अमेज और हैचबैक ब्रियो को नए ट्रिम्स में लॉन्च किया है। होंडा ने अमेज के टॉप वैरिएंट के तौर पर होंडा अमेज वीएक्स (ओ) को उतारा है। यह अमेज के वीएक्स का अपग्रेड मॉडल है जो ऑडियो-वीडियो नेविगेशन के साथ काम करता है।
होंडा अमेज का नया वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ मौजूद है।
इस कार ने अपने शानदार माइलेज और किफायती कीमत के कारण खूब चर्चा बटोरी। एआएआई के मुताबिक डीजल अमेज कार का माइलेज 25.8 किलोमीटर/लीटर है।
होंडा अमेज VX(O) MT Petrol की कीमत 7.32 लाख रुपए और होंडा अमेज VX(O) MT Diesel की कीमत 8.2 लाख रुपए है।
इसके दोनों मॉडल्स में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है। इसके अलावा पेट्रोल मॉडल में मेन्युअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने घोषणा की है कि जल्द होंडा अमेज का सीएनजी वर्जन भी उतारा जाएगा।
नई होंडा ब्रियो
कंपनी ने होंडा ब्रियो को ब्लैक इंटीरियर और ऑडियो-वीडियो नेविगेशन के साथ उतारा है। हैचबैक का टॉप मॉडल वीएक्स वैरिएंट के नाम से उपलब्ध होगा।
होंडा ब्रियो VX BL Petrol MT की कीमत 5.99 लाख रुपए और VX BL Petrol AT की कीमत 6.78 लाख रुपए है।
होंडा ब्रियो का ऑटोमैटिक वर्जन भी मौजूद है। ऑटोमैटिक वर्जन वाली होंडा ब्रियो एक लीटर पेट्रोल में 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
ब्रियो ऑटोमैटिक को 5 स्पीड ट्रांसमिशन और 1.2 लीटर आईवीटेक इंजन के साथ काम करती है।