{"_id":"223defb6-2a69-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"honda-launch-next-year-diesel-car-amaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा अगले वित्तवर्ष में उतारेगी अपनी डीजल कार 'अमेज'","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
होंडा अगले वित्तवर्ष में उतारेगी अपनी डीजल कार 'अमेज'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 06:10 PM IST
विज्ञापन
जापानी कार निर्माता होंडा अगले वित्तवर्ष में अपनी पहली डीजल कार ‘अमेज’ लांच करेगी। यह इंट्री लेवल की सेडान कार होगी। कंपनी इसे अपनी मौजूदा स्मॉल कार ब्रीयो के प्लेटफार्म पर विकसित करेगी। होंडा कार्स इंडिया के मुताबिक कंपनी की नई इंट्री लेवल सेडान कार ‘अमेज’ होगी और इसे इंडिया और थाईलैंड में लांच किया जाएगा। इस मॉडल की विस्तृत जानकारी थाईलैंड में अगले माह और भारत में 2013-14 में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
एशियन होंडा मोटर कंपनी ने इस इंट्री लेवल सेडान कार के नाम की घोषणा की और बताया कि इसे ब्रीयो के प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, भारत में होडा अमेज पेट्रोल इंजन के साथ नए विकसित डीजल इंजन में उपलब्ध होगी। थाईलैंड में यह मॉडल केवल पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगा।
विज्ञापन