फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   honda diesel cars in paris motor show

पेरिस मोटर शो में नजर आई होंडा की डीजल कारें

Fri, 05 Oct 2012 02:57 PM IST
cardekho.com
cardekho.com Updated Fri, 05 Oct 2012 02:57 PM IST
विज्ञापन
honda diesel cars in paris motor show

अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने पेरिस मोटर शो में अपनी पसंदीदा CR-V कार को 1.6 लीटर आइ-डीटेक (i-DTEC) डीजल इंजन के साथ पेश किया। आम ग्राहकों के लिए यह एक साल बाद यानी सितंबर 2013 से उपलब्ध होगी। होंडा सेडान कार सिविक का भी 1.6 लीटर डीजल इंजन वाले मॉडल को तैयार करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन


अभी तक भारतीय बाजार में होंडा की कोई भी डीजल कार नहीं है। पेट्रोल की महंगी कीमतों के बीच होंडा समेत कई कार कंपनियां डीजल कारों के उत्पादन पर ध्यान दे रही है। होंडा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सितंबर 2013 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होने वाली सीआर-वी में 1.6 लीटर का डीजल इंजन होगा। यह कार टू-व्हील ड्राइव (2 डब्लूडी) ऑपशन में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ कंपनी ने पेरिस मोटर शो में पहली बार नई 1.6 लीटर आइ-डीटेक डीजल इंजन वाली होंडा सिविक को भी पेश किया। नई होंडा सिविक में इस्तेमाल किए गए इंजन की 118 bhp क्षमता है। इसमें लगे इंजन की खासियत यह है कि यह लाइटवेट टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस इंजन में एल्युमिनियम ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसके वजन में 58 किलो ग्राम तक की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed