फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Honda City with New Features and All-black Interiors Launched

होंडा सिटी का एक खूबसूरत वेरिएंट लॉन्च, इंटीरियर है बेहद खास

Mon, 25 Jan 2016 12:23 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
Honda City with New Features and All-black Interiors Launched

होंडा कार्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सेडान होंडा सिटी का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। यह वेरिएंट है वीएक्स (ओ) बीएल, जिसमें ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री और नए फीचर्स दिए गए हैं। वीएक्स (ओ) बीएल वेरिएंट पेट्रोल और डीजल वर्जन में केवल मैनुअल गियर बॉक्स के साथ उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट में प्रीमियम व्हाईट ऑर्चिड पर्ल और अलाबस्टर सिल्वर रंग का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


कंपनी के अनुसार बीएल वेरिएंट के अलावा टॉप लाइन में वीएक्स (ओ) वेरिएंट में बेज कलर के लेदर इंटीरियर का विकल्प भी उपलब्ध होगा। मौजूदा सिटी चौथी जनरेशन की कार है। कंपनी इसकी 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है।
विज्ञापन


नए वेरिएंट के साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि अब सिटी के सभी वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एसआरएस एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। एबीएस और ईबीडी स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर पहले से ही दिये जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए लगने वाली सीट के लिए पीछे की तरफ आईएसओफिक्स और एंकर स्टैंडर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीमियम व लग्जरी ब्लैक

Honda City with New Features and All-black Interiors Launched

नए वेरिएंट की लॉन्चिंग के मौके पर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एंड सेल्स ज्ञानेश्वर सेन ने कहा कि ‘हमारी कोशिश हमेशा ग्राहकों के लिए अच्छे से अच्छे प्रोडक्ट पेश करने की रही है। नए वेरिएंट में प्रीमियम व लग्जरी ब्लैक लेदर इंटीरियर की पेशकश करके हम काफी खुश हैं।’

उन्होंने आगे बताया कि ‘सिटी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए हम अपने ग्राहकों के आभारी हैं। इसी वजह से चौथी जनरेशन होंडा सिटी बेहद कामयाब रही है। हम आशा करते हैं कि सिटी रेंज में हमने जो भी प्रीमियम, लग्जरी और सेफ्टी फीचर्स दिए हैं वह ग्राहकों को पसंद आएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed