{"_id":"27f60d8aa139fc1efcc419abf6173ca1","slug":"honda-city-s-fourth-generation-variant-to-be-unveiled-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल से राज करने वाली कार नए अवतार में","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
10 साल से राज करने वाली कार नए अवतार में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा अपनी सबसे लोकप्रिय सेडान कार "सिटी" को नए अवतार में आगे महीने लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
होंडा सिटी कार का फोर्थ जेनरेशन वेरिएंट बड़े लुक-डिजाइल और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी। सेडान सेगमेंट में हुंडई वेर्ना ने होंडा सिटी से नंबर वन होने का खिताब अपने नाम कर रखा है।
111 किमी का माइलेज देती ये कार
विज्ञापन
कंपनी नई सिटी के नए वर्जन में डीजल इंजन का भी इस्तेमाल करेगी। हाल ही में कंपनी ने होंडा अमेज का डीजल वर्जन लॉन्च किया था।
ईटी की खबर के मुताबिक, होंडा वॉल्यूम ग्रोथ तेज करने की कोशिश कर रही है। इस साल अप्रैल-सितंबर के बीच होंडा की सेल्स 69 फीसदी बढ़कर 59,617 यूनिट्स हो गई। हालांकि, ऑटो इंडस्ट्री की हालत पिछले दो साल से खराब बनी हुई है। कई कंपनियों की सेल्स इस साल अच्छी नहीं रही है।
विज्ञापन
दीवाली के ठीक बाद तीन नई स्पोर्ट्स बाइक्स
होंडा नई सिटी को 6-8 वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन लगे होंगे। नई सिटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ भी आएगी।
सिटी को जैज हैचबैक प्लटेफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर लाइट्स के साथ हेडलैंप्स बड़े होंगे। वहीं, पिछले हिस्से में एलईडी टेललाइट्स लगी होंगी। होंडा कार इंडिया ने नई सिटी के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी।
10 साल से ज्यादा समय से यह कार भारत में अपने सेगमेंट पर राज कर रही है। नई सिटी से भी इस सेगमेंट में कंपनी का दबदबा बनने की उम्मीद है।