{"_id":"e557482757f33723ff7f9fc7cdb37b8d","slug":"ktm-set-to-launch-rc125-200-and-390-motorcycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली के ठीक बाद तीन नई स्पोर्ट्स बाइक्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
दीवाली के ठीक बाद तीन नई स्पोर्ट्स बाइक्स
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स बाइक कंपनी केटीएम दीवाली के ठीक बाद अपनी तीन स्पोर्ट्स बाइक पेश करेगी।
विज्ञापन
केटीएम अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक "केटीएम आरसी125, आरसी200 और आरसी390" लांच करने जा रही है। कंपनी इन बाइक्स को 5 नवंबर को मिलान में होने वाले ईआईसीएमए मोटरसाईकिल शो में प्रदर्शित करने जा रही है।
आरसी390 काफी आकर्षक बाइक्स में से एक है। इस बाइक का वजन 147 किलोग्राम है जो भारतीय बाजार में हीरो करिज्मा, बजाज पल्सर 375, होंडा सीबीआर 300आर और कावासाकी निंजा 300 को अच्छी टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन
111 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती ये कार
विज्ञापन
कंपनी ने इसमें नए क्लिप-ऑन हेंडलबार दिए हैं जो राइडिंग को बहुत ही शानदार बनाते हैं।
इसमें 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन लगा है जो 43 पीएस का पावर देता है। इसका इंधन टैंक 9.5 लीटर का जिसमें 1.5 लीटर इंधन रिजर्व में रहता है।
केटीएम आरसी125 और आरसी200 में इंजन पावर, पेंट और स्टिकर का फर्क है जो इन बाइक्स को एक दूसरे से अलग पहचान देते हैं।