होंडा बीआर-वी के वेरिएंट और फीचर्स, चुनिए अपने बजट की कार
- इसे पेट्रोल में पांच और डीजल में चार वेरिएंट में उतारा गया है।
- हर वेरिएंट और उसमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारियां जो आपके फैसले को थोड़ा आसान बना देंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होंडा ने बीआर-वी को लॉन्च करने के साथ ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कदम रख दिए हैं। बीआर-वी पेट्रोल की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपये होगी, यह 11.99 लाख रुपये (एक्स शो-रूम, दिल्ली) तक जाएगी। डीजल वेरिएंट की कीमत 9.90 लाख रुपये से शुरू होगी और 12.90 लाख रुपये (एक्स, शो-रूम दिल्ली) तक जाएगी।
इसे पेट्रोल में पांच और डीजल में चार वेरिएंट में उतारा गया है। होंडा बीआर-वी ऐसे ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम बजट में बड़ी गाड़ी की चाहत रखते हैं।
अगर आप भी बीआर-वी खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट और वेरिएंट को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां हम लाए हैं हर वेरिएंट और उसमें मिलने वाले फीचर्स की जानकारियां जो आपके फैसले को थोड़ा आसान बना देंगी।
ई वेरिएंट (पट्रोल- 8.75 लाख, डीजल-9.90 लाख रुपये)
यह बीआर-वी का बेस वेरिएंट है। जिनको बड़ी गाड़ी ही लेनी है लेकिन बजट टाइट है उनके लिए यह वेरिएंट अच्छा रहेगा। होंडा के साथ अच्छी बात यह है कि सेफ्टी के मामले में कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है। बेस वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। हालांकि पेट्रोल वर्जन के बेस वेरिएंट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) नहीं दिया गया है। डीजल वेरिएंट में इन्हें स्टैंडर्ड रखा गया है। इनके अलावा प्रोजेक्टर हैंडलैंप्स भी बेस वेरिएंट से ही मिलेंगे।
ई वेरिएंट की फीचर लिस्ट
-फ्रंट ड्यूल एसआरएस एयरबैग्स
-एबीएस और ईबीडी (केवल डीजल में)
-फ्रंट और रियर पावर विंडो
-टिल्ट एडजस्टमेंट वाला स्टीयरिंग
-प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
-एलईडी टेल लाइट गाइड
-फ्रंट ग्रिल और पिछली तरफ क्रोम फिनिशिंग
-रूफ रेल्स
-बॉडी कलर डोर मिरर और हैंडल
-एडजस्टेबल हैडरेस्ट (हर सीट पर)
-फोल्ड होने वाली पिछली सीटें
-डिजिटल एसी कंट्रोल्स
-ईको लैंप
एस वेरिएंट (पट्रोल- 9.90 लाख, डीजल-10.99 लाख रुपये)
एस वेरिएंट में बेस वेरिएंट से थोड़े ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। एस वेरिएंट में 2-डिन ऑडियो सिस्टम, ऑक्स-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनमें सबसे अहम स्टीयरिंग माउंटेड, ऑटोमैटिक एसी और एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स है। अगर आपका बजट 10 लाख से ज्यादा है तो यह वेरिएंट आपके लिए बेहतर रहेगा।
एस वेरिएंट के फीचर्स
2-डिन इंटीग्रेटेड ऑडियो सिस्टम (एम/एफएम/एमपी-3/यूएसबी/ऑक्स-इन)
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एचएफटी
स्लाइड होने वाली पिछली सीटें
एबीएस और ईबीडी (पेट्रोल-डीजल)
ऑटो एसी और पिछली तरफ एसी वेंट्स
ड्राइवर सीट हाईट एडजेस्टमेंट
इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम
प्रीमियम सीट फैब्रिक
रियर डिफॉगर
रियर वाइपर और वॉशर
ट्रिम व्हील
वी वेरिएंट (पट्रोल/ऑटोमैटिक-10.90/11.99 लाख, डीजल-10.99 लाख रुपये)
वी वेरिएंट, एस वेरिएंट से करीब एक लाख रुपये महंगा है। अगर आपको ऑटोमैटिक गाड़ी लेनी है तो यहां सिर्फ पेट्रोल में ही यह विकल्प मिलेगा और कीमत भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा इस वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट, मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले और अलॉय व्हील जैसे फीचर भी मिलेंगे।
वी वेरिएंट में दिए गए फीचर्स
पुश स्टार्ट-स्मार्ट एंट्री
अलॉय व्हील
पैडल शिफ्टर्स (सीवीटी/ऑटोमैटिक वेरिएंट में )
इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम
ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर्स
स्पोर्टी 3डी स्पीडोमीटर-मल्टी इंफॉरमेशन डिस्प्ले
फ्रंट फॉग लैंप्स
सेकंड रो की सीटों में आर्मरेस्ट
सिक्योरिटी अलार्म
फ्रंट/रियर मडगार्ड
ट्विटर्स
स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक
इपेक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक
क्रोम डोर हैंडल्स
वीएक्स वेरिएंट (पेट्रोल-11.84 लाख, डीजल-12.90 लाख रुपये)
वीएक्स वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स
हीट अब्जॉर्बिंग विंडशील्ड
ऑटो अप ड्राइवर साइड पावर विंडो
एलईडी पोजिशन लैंप्स
लैदर सीटें
लैदर कवर वाला स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब
डोर आर्मरेस्ट पर लैदर पैड
क्रोम साइड प्रोटेक्टर्स
फ्रंट और रियर बंपर पर सिल्वर गार्निश
ये थे बीआर-वी के वेरिएंट, फीचर्स और उनकी कीमत, वैसे देखा जाए तो हर वेरिएंट में एक-दूसरे के मुकाबले फीचर्स का अंतर कम है। बजट में बड़ी गाड़ी चाहने वाले ग्राहकों के लिए एस और वी वेरिएंट अच्छे हैं क्योंकि इनमें ज्यादातर जरूरी फीचर्स मौजूद हैं।