{"_id":"06c7d6ae-a262-11e2-a0c8-d4ae52bc57c2","slug":"honda-amaze-will-launch-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांच हुई होंडा की पहली डीजल कार 'अमेज'","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लांच हुई होंडा की पहली डीजल कार 'अमेज'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार 'अमेज' के डीजल और पेट्रोल वेरिएंट को दिल्ली में लांच कर दिया है। अमेज ब्रीयो हैचबैक के प्लेटफार्म पर आधारित कॉम्पैक्ट सेडान कार है।
विज्ञापन
कंपनी ने डीजल अमेज के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख और पेट्रोल इंजन वाली अमेज का बेस प्राइज 4.99 लाख रुपये रखा है।
कार की 1 अप्रैल से बुकिंग शुरू की जा चुकी है। होंडा का दावा है कि डीजल इंजन वाली अमेज की 98.6bhp क्षमता और 25.8 किमी. प्रति लीटर का माइलेज है।
अमेज के डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का आइ-डीटेक इंजन और पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का आइ-वीटेक इंजन है। नई कार को तैयार करने के पीछे कंपनी का मकसद मारुति की स्विफ्ट डिजायर को टक्कर देना है।
विज्ञापन
स्विफ्ट डिजायर में 1.3 लीटर का डीजल इंजन है, इसकी क्षमता 74bhp है। अमेज की क्षमता स्विफ्ट डिजायर से करीब 25bhp ज्यादा है।
कंपनी के मुताबिक कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है और इसमें 14 इंच के 8 स्पोक एलॉय व्हील्स है। बाजार में अमेज छह आकर्षक कलर में उपलब्ध होगी।