बाइक के बाद हीरो कार बाजार में उतारने को बेकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी जानते हैं कि हीरो मोटोकॉर्प अपनी ग्लोबल मार्केट को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी की नजर विकासशील देशों पर अधिक है।
बढ़ते विकास और प्रसार के दम पर कंपनी विश्व की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी है। लेकिन इसके बाद क्या? इस सवाल का जवाब हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ पवन मुंजाल ने फायनेंशियल एक्सप्रेस एक इंटरव्यू के दौरान दिया है।
फोर व्हीलर्स और कॉमर्शियल व्हीकल की है बारी
सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अब कार की दुनिया में अपने कदम बढ़ाने वाली है। कंपनी अपनी खुद की पेसेंजर कार के साथ-साथ कॉमर्शियल व्हीकल भी बाजार में उताराने की योजना में है।
हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ पवन मुंजाल ने फायनेंशियल एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है कंपनी अपने दीर्घकालिक दृष्टि के लिए पेसेंजर कार और कॉमर्शियल सेगमेंट में जाने की तैयारी कर रही है। लेकिन इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम करने में अभी थोड़ा समय जरूर लगेगा।
फिलहाल अभी कंपनी विकासशील बाजार जैसे लेटिन अमरीका और अफ्रीका के दुपहिया वाहन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की ओर अग्रसर है। हीरो मोटोकॉर्प अगले साल तक अपना नया प्लांट कोलंबिया में स्थापित करने जा रही है, इसके बाद ब्राजील में दस्तक देगी।